City News Uttar Pradesh
चोरी की वारदातों के गिरोह पर पुलिस का शिकंजा: तमंचे, मोबाइल, नकदी सहित तीन गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

चोरी की वारदातों के गिरोह पर पुलिस का शिकंजा: तमंचे, मोबाइल, नकदी सहित तीन गिरफ्तार

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में बढ़ती चोरी की वारदातों के बीच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के नेतृत्व में अतर्रा और बदौसा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की कई वारदातों का खुलासा किया है। इनसे अवैध असलहे, नकदी और चोरी का माल बरामद हुआ है। पुलिस टीम नियमित गश्त और चेकिंग के दौरान अतर्रा-बदौसा बॉर्डर पर मौजूद थी। सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लोग जरुहा चौकी मार्ग की झाड़ियों में छिपे हैं।

चोरी की वारदातों के गिरोह पर पुलिस का शिकंजा: तमंचे, मोबाइल, नकदी सहित तीन गिरफ्तार

पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर तीनों अभियुक्तों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 अवैध तमंचे, 2 जिंदा कारतूस, 4 चोरी के मोबाइल फोन और 46,000 नगद बरामद किए हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने खुलासा किया कि उन्होंने अप्रैल माह में अतर्रा व बदौसा क्षेत्र में कई स्थानों पर चोरी की वारदातें अंजाम दी थीं, जिनमें आभूषण, कपड़े, मोबाइल व नकदी की चोरी शामिल है। पुलिस अब इन आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने के साथ यह भी पता लगाने में जुटी है कि इन्होंने और किन-किन स्थानों पर वारदातें की हैं। सभी के खिलाफ थाना अतर्रा में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पहले चरण की बीएड काउंसलिंग अब पांच सितंबर को पूरी होगी

City News Uttar Pradesh

Banda : कोरोना के दिखें लक्षण तो केंद्रों पर जाकर कराएं जांच- मुख्य चिकित्साधिकारी …

सभासदों ने अध्यक्ष मालती को बताया ‘श्रेष्ठ अध्यक्ष’: बोर्ड बैठक में ‘विकास एजेंडे’ पर मुहर

City News Uttar Pradesh

अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, 53 ट्रक सीज कर सवा करोड़ का जुर्माना

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर ‘सदन में गरजे’ तो मचा ‘हंगामा’: नियम 51 के तहत ‘दागे सवाल’

City News Uttar Pradesh Desk

नामांकन: तहसील की सुरक्षा व्यवस्था का एसपी अभिनंदन ने लिया जायजा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़