30.9 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

U.P Exam 2021 : यूपी बोर्ड परीक्षा की तारीखों की घोषणा, 24 अप्रैल से शुरू होंगी परीक्षाएं…

 

लखनऊ :  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने बुधवार को वर्ष 2021 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू होकर 12 मई को खत्म होंगी। हाईस्कूल की परीक्षाएं 12 कार्य दिवसों में संपन्न होकर 10 मई को समाप्त होंगी, वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा 15 कार्य दिवसों में संपन्न होकर 12 मई को खत्म होंगी। बोर्ड की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली में सुबह आठ बजे से सुबह 11:15 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। इस बार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 56,03,813 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।

 

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बुधवार को वर्ष 2021 की यूपी बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल घोषित कर दिया है। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा एक साथ 24 अप्रैल को शुरू होंगी। ये परीक्षाएं 12 कार्यदिवसों पूरी कराकर 10 मई को खत्म हो जाएंगी। परीक्षा में कुल 56,03,813 विद्यार्थी शामिल होंगे। इसमें हाइस्कूल के 29,94,312 और इंटरमीडिएट के 26,09,501 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। दोनों परीक्षाओं में कुल 31,47,793 बालक और 24,56,020 बालिकाएं पंजीकृत हैं। परीक्षा कार्यक्रम माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर भी उपलब्ध है। इस वर्ष बोर्ड की परीक्षा कोरोना महामारी और पंचायत चुनाव के चलते देर से हो रही हैं। बीते वर्ष 2020 में परीक्षाएं 18 फरवरी से ही शुरू हो गईं थी।


उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि परीक्षा की तारिखों की घोषणा समय से कर दी गई हैं। छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी के लिए काफी समय है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संदेश दिया कि परीक्षा को एक पर्व मानते हुए पूरे मनोयोग और उत्साह के साथ इसमें शामिल हों।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा 12 कार्य दिवसों में पूरी होकर होकर दिनांक 10 मई को समाप्त होगी। इसी प्रकार इंरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 15 दिवसों में सम्पन्न होकर दिनांक 12 मई 2021 को समाप्त होंगी। उन्होंने बताया कि विगत वर्ष 2020 में भी हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा 12 कार्य दिवसों में तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा 15 कार्य दिवसों में सम्पन्न हुई थी।


उप मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी की वर्ष 2021 की हाईस्कूल परीक्षा में 16,74,022 बालक तथा 13,20,290 बालिकायें कुल 29,94,312 परीक्षार्थी एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में 14,73,771 बालक तथा 11,35,730 बालिकायें कुल 26,09,501 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। दोनों परीक्षाओं में समग्र रूप से 31,47,793 बालक तथा 24,56,020 बालिकाएं कुल 56,03,813 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। वर्ष 2020 की हाईस्कूल परीक्षा में 30,24,480 तथा इण्टरमीडिएट परीक्षा में 25,86,339 कुल 56,10,819 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। बीते साल की तुलना में सात हजार विद्यार्थी घटे : कोरोना महामारी के बावजूद यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की वर्ष 2021 की परीक्षा में बीते वर्ष के मुकाबले सात हजार विद्यार्थी ही कम हुए हैं। वर्ष 2020 की परीक्षा में 56,10,819 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था और इस वर्ष 2021 में 56,03,813 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। ऐसे में इस बार 7,006 विद्यार्थी कम हुए हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मां की डांट से नाराज युवक ने फांसी लगाकर दी जान : दो दिन पहले पड़ोसी युवक से हुआ था विवाद

विहिप ने सावन माह में मीट की दुकानें पर किया नजर टेढ़ी: बंदी के लिये डीएम को दिया ज्ञापन

केवटरा ‘अंडरबायपास’ में ‘टपकता रहस्य’: हजारों लोगों का ‘रोज़ का सफर’ अब ‘खतरे’ का रास्ता

City News Uttar Pradesh

महिला के पीटने पर युवक ने दी जान, परिजन बाेले- तीन बच्चों की मां शादी करने के लिए बना रही थी दबाव

City News Uttar Pradesh

मुख्तार का आखिरी ऑडियो: बेहोश हो जा रहा हूं, बाबू हम अब नहीं बचूंगा

Banda- गैस चूल्हे की जिद में फांसी में झूली विवाहिता …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़