City News Uttar Pradesh
खबर का असर : बालू डंप धारक पर छापा में पकड़ी गई ज्यादा बालू , लगभग 26 लाख जुर्माना
उत्तर प्रदेश

खबर का असर : बालू डंप धारक पर छापा में पकड़ी गई ज्यादा बालू , लगभग 26 लाख का हुआ जुर्माना

  • विनोद मिश्रा

बांदा। खबर का असर हुआ है। फिलहाल एक बालू डंप खनिज धारक पर कार्यवाई का चाबुक चल गया। खनिज विभाग की जांच में 2327 घनमीटर बालू का अधिक भंडार (डंप) मिलने पर डीएम अनुराग पटेल ने भंडारणकर्ता को 25.94 लाख रुपये की नोटिस जारी की है। एक सप्ताह के अंदर शुल्क जमा न करने पर भंडार की स्वीकृत अनुमति निरस्त कर प्रतिभूति राशि जब्त करनें को कहा है। इसपहली जांच कार्यवाई से बालू का भंडारण लाईसेंस धारियो में हड़कंप मच गया है।

खबर का असर : बालू डंप धारक पर छापा में पकड़ी गई ज्यादा बालू , लगभग 26 लाख जुर्माना
Effect of news: More sand caught in raid on sand dump holder, fined about 26 lakhs

आपको बता दें कि हमने खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थीं किअधिकांश लाईसेंस धारक स्वीकृत मात्रा से अधिक बालू भंडारण किये हैइसी पर कार्यवाई हो गई। सदर तहसील के पपरेंदा गांव में 1.2250 हेक्टेयर भूमि में एक लाख घनमीटर बालू भंडारण की खनिज नियमावली के तहत अनुमति दी गई थी। यह तीन फरवरी 2023 तक के लिए स्वीकृत किया गया। खबर छपने पर बालू भंडारण की जांच हुई । यहां 67,500 घनमीटर बालू का भंडार मिला। जबकि 65,173 घनमीटर पोर्टल पर अपलोड पाया गया। ईएमएम-11 के बिना 2327 घनमीटर बालू अधिक पाई गई।

खबर का असर : बालू डंप धारक पर छापा में पकड़ी गई ज्यादा बालू , लगभग 26 लाख जुर्माना
Effect of news: More sand caught in raid on sand dump holder, fined about 26 lakhs

डीएम ने भंडारणकर्ता को अतिरिक्त बालू की रायल्टी 150 रुपये प्रति घनमीटर की दर से 3,49,050 रुपये और खनिज मूल्य 17,45,250 रुपये तथा पांच लाख शुल्क सहित कुल धनराशि 25,94,300 रुपये जमा करने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी कि एक सप्ताह में राशि जमा नहीं की गई तो भंडारण लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अनुराग को “बरखा रानी” का एक सप्ताह इंतजार: अन्यथा घोषित कर देंगे जिला “सूखाग्रस्त”

City News Uttar Pradesh

बांदा की तकदीर में प्रकाश की ‘लकीर’: विधायक द्विवेदी ने दिया 32 करोड़ का एसी कन्वेंशन सेंटर

City News Uttar Pradesh Desk

रजत और अंकित की ‘जोड़ी’ बनी मिसाल: कर्तव्यनिष्ठ जनसेवा से बने शहर की धड़कन

City News Uttar Pradesh

फैसला: कोयला व्यवसायी के भाई को धमकाने के मामले में कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को दी साढ़े पांच साल की सजा

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस ने उठाया गांवों की ‘अनदेखी’ का मुद्दा: ‘बेरोजगारी और पलायन’ पर ‘फूटा’ आक्रोश

City News Uttar Pradesh

देशभक्ति के रंग में रंगा शादी का माहौल : बांदा में विदाई से पहले दूल्हा-दुल्हन ने गणतंत्र दिवस पर फहराया तिरंगा झंडा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़