24.6 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बदरिया हो गई बैरिन : नहीं बरस रही नगरिया , चिंतित किसान बना "दुखरिया"
उत्तर प्रदेश

बदरिया हो गई बैरिन : नहीं बरस रही नगरिया , चिंतित किसान बना “दुखरिया”

  • विनोद मिश्रा

बांदा। “आरे-आरे वो कारी बदरिया, जमकर बरसो रे मेरी नगरिया, क्यों बैरी भई हो बदरिया”। सूखे से परेशान किसान इसी तरह का गीत “गुन- गुना” रहा है।

बदरिया हो गई बैरिन : नहीं बरस रही नगरिया , चिंतित किसान बना "दुखरिया"
Badriya has become a barin: the city is not raining, worried farmer becomes “misery”

आषाढ़ का पूरा माह बीत गया, गुरुवार से आज सावन शुरू हो गया पर बारिश नहींहोने से चिंतित किसान का “किसानी” की चिंता में “मन मयूर” नहीं है। खेतों में धूल उड़ रही है। किसानों ने धान की नर्सरी बोई थी, लेकिन अब वह सूख रही है। यदि सप्ताह भर में बारिश नहीं होती तो पशुओं के लिए भी चारे का संकट हो जाएगा। किसान सूखे की आशंका से पूरी तरह बेचैन हैं।

बदरिया हो गई बैरिन : नहीं बरस रही नगरिया , चिंतित किसान बना "दुखरिया"
Badriya has become a barin: the city is not raining, worried farmer becomes “misery”

मौसम वैज्ञानिकों ने 29 जून के बाद मानसून की भविष्यवाणी की थी, लेकिन इसके विपरीत 14 जुलाई हो गई। सावन शुरू हो गया, लेकिन अभी दूर-दूर तक बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे । अभी तक खरीफ फसल के नाम पर एक दाना की बोवाई नहीं हो पाई । खेतों में धूल उड़ रही है। भयंकर उमस व गर्मी के कारण जहां धान की नर्सरी के पौधे पीले पड़ गए हैं, वही जनजीवन भी अस्त व्यस्त है।

बदरिया हो गई बैरिन : नहीं बरस रही नगरिया , चिंतित किसान बना "दुखरिया"
Badriya has become a barin: the city is not raining, worried farmer becomes “misery”

सूखे की आशंका से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई दे रही हैं। बड़ोंखर के प्रगतिशील किसान प्रेम सिंह मौसम वैज्ञानिकों की बजाए मौसम संबंधी घाघ भड्डरी की कहावतों को सच मानते हैं। घाघ भडरी की कई सौ वर्ष पहले लिखी गई यह कहावत आज भी सटीक बैठ रही है “जेठ चले पुरवाई, सावन धूल उड़ाई” सच साबित हो रही है। पूरा आषाढ़ का महीना सूखा चला गया। फिर भी पुरवा हवा बंद नहीं हो रही है।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- बांदा जिला कांग्रेस ऩे किसान नेताओं को सौंपा समर्थन पत्र…

City News Uttar Pradesh

बांदा में आयुर्वेद की प्रतिबंधित 32 दवाओं की हो रही बिक्री: क्यों नहीं लग रही रोक

डीएम आनंद “मुक्ति धाम” को दिक्कतों से दिलायेंगे “मुक्ति” …

Banda : दूसरी मंजिल से गिरकर टायल्स मिस्त्री की मौत…

City News Uttar Pradesh

आयुक्त और डीएम एलर्ट : मण्डल के जिलों में नतमस्तक होगी तीसरी लहर ! …

City News Uttar Pradesh

भारी उद्योग मंडल का बंजर कर पायेगें दूर: कताई मिल और ग्लास फ़ैक्ट्री पर ध्यान दें हजूर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़