
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में बदमाशों के हौसले एक बार फिर पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। शनिवार देर शाम को गिरवा थाना क्षेत्र के तेंदुई गांव के सराफा व्यवसायी उमाशंकर और उनके बेटे पंकज पर सुनसान इलाके में जानलेवा हमला कर पांच लाख रुपये लूट लिए गए। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

घटना बछही गांव के पास की है, जब पिता-पुत्र बाइक से अपने घर लौट रहे थे। तभी पीछे से आईं दो बाइकों पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में उमाशंकर को जांघ में गोली लग गई, जबकि पंकज बाल-बाल बच गया। बदमाश उनके पास से रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घायल उमाशंकर को तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल स्वयं मौके पर पहुंचे और घटना की जांच के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम का गठन कर दिया गया है। रातभर क्षेत्र में नाकेबंदी कर चेकिंग की गई, और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी की जाएगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
