23.1 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
बेजुबानों पर जुल्म: क्रूरता से भरकर ट्रक में लाए जा रहे थे 19 भैंसे, तीन तस्कर गिरफ़्तार
उत्तर प्रदेश

बेजुबानों पर जुल्म: क्रूरता से भरकर ट्रक में लाए जा रहे थे 19 भैंसे, तीन तस्कर गिरफ़्तार

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh8

  • शरद मिश्रा

बांदा। जनपद बांदा में एक बार फिर पशु तस्करी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। थाना कालिंजर पुलिस ने तड़के सुबह चौगलिया चौराहे पर चेकिंग अभियान के दौरान एक ट्रक को रोका, जिसमें क्रूरतापूर्वक ठूंसी गई 19 भैंसों को बरामद किया गया। इस मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

बेजुबानों पर जुल्म: क्रूरता से भरकर ट्रक में लाए जा रहे थे 19 भैंसे, तीन तस्कर गिरफ़्तार

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के अंतर्गत यह सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज एवं क्षेत्राधिकारी नरैनी श्रीमती अम्बुजा त्रिवेदी के पर्यवेक्षण में इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के कोतमा से एक ट्रक में बड़ी संख्या में पशुओं की अवैध ढुलाई की जा रही है। उसी सूचना के आधार पर पुलिस ने गश्त और चेकिंग अभियान तेज किया और चौगलिया चौराहे पर उक्त ट्रक को रोका।
जैसे ही ट्रक खोला गया, अंदर का नजारा दिल दहला देने वाला था।

बेजुबानों पर जुल्म: क्रूरता से भरकर ट्रक में लाए जा रहे थे 19 भैंसे, तीन तस्कर गिरफ़्तार

भूख-प्यास से तड़पती 19 भैंसों को बेहद अमानवीय तरीके से ठूंसा गया था। किसी भी पशु के पास न तो खड़े होने की जगह थी और न ही सांस लेने की। मौके पर पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ में सामने आया कि ये सभी पशु गुप्त रूप से शहडोल से बांदा लाए जा रहे थे, संभवतः अवैध व्यापार के उद्देश्य से। पुलिस ने ट्रक को सीज कर दिया है और तीनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम, मवेशी तस्करी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ जारी है और इस तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा की होगी बल्ले -बल्ले: ग्रामीण मार्गों पर परिवहन निगम की चलेगी दो मंजिला बसें

City News Uttar Pradesh

Banda : आयुक्त का सख्त निर्देश, कड़ाई से लागू हो कोरोना कर्फ्यू, नियमों का हो पालन …

आयुष्मान केंद्र में लटक रहा है ताला : भटकते रहते हैं लाभार्थी

बड़ा सड़क हादसा : तीस सेकेंड़ में हाईवे किनारे बैठे आठ बारातियों को पिकअप ने रौंदा, छह की दर्दनाक मौत और दो की हालत गंभीर, सीएम के बाद पीएम मोदी ने भी जताया दुख

City News Uttar Pradesh

बांदा में युवती के ‘लापता’ होने का मामला : दामाद पर लगा आरोप, मामला दर्ज

City News Uttar Pradesh

राजनीति : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बोले- भाजपा झूठ की गारंटी, अपनाती है दोहरा मापदंड

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़