City News Uttar Pradesh
आबकारी निरीक्षक ने केन नदी के तटवर्ती कई गांवों में दी दबिश, अवैध शराब बनाने की सामग्री हुई बरामद
उत्तर प्रदेश

आबकारी निरीक्षक ने केन नदी के तटवर्ती कई गांवों में दी दबिश, अवैध शराब बनाने की सामग्री हुई बरामद

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अवैध शराब बनने की जानकारी मिलने पर आबकारी निरीक्षक ने शुक्रवार को केन नदी के तटवर्ती कई गांवों में दबिश दी। इस मौके पर बैजूडेरा में 20 लीटर अवैध कच्ची शराब और पांच क्विंटल से ज्यादा लहन बरामद हुआ। इस दौरान टीम ने कई गांवों में अवैध शराब को लेकर पूछताछ की।

आबकारी निरीक्षक ने केन नदी के तटवर्ती कई गांवों में दी दबिश, अवैध शराब बनाने की सामग्री हुई बरामद
Excise inspector raided many villages on the banks of Ken river, illegal liquor making material recovered

नव नियुक्त आबकारी निरीक्षक अपर्णा द्विवेदी ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि केन नदी किनारे बैजू डेरा व कनवारा में अवैध शराब बनाई जा रही है। दोपहर में टीम के साथ जाकर दबिश दी। नदी किनारे बसे कनवारा, मवई, बैजूडेरा में कई घरों में जांच की गई। केन नदी किनारे बैजूडेरा में कच्ची शराब बनाने की भट्ठी, 20 लीटर बनी शराब और पांच क्विंटल लहन पकड़ा गया। हालांकि मौके पर शराब बनाने वाले नहीं मिले। उन्होंने बरामद 20 लीटर कच्ची शराब और पांच क्विंटल लहन नष्ट करा दिया।


आबकारी निरीक्षक के साथ छापेमारी में आबकारी दीवान राम नरेश, राम सागर पांडेय, नागेंद्र, सुधीर और राजेश भी शामिल रहे। नव नियुक्त आबकारी निरीक्षक अपर्णा द्विवेदी ने बताया कि अवैध शराब और कच्ची शराब बनाने वालों पर लगातार निगाह रखी जा रही है। कोई भी इसकी सूचना देगा, उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा और मौके पर जाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

औपचारिकता में निपट गई जल जीवन मिशन की जागरूकता कार्यशाला !

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें दिया प्रशिक्षण : बोले भाजपा का आधार मूल्य एवं विचार

City News Uttar Pradesh

अवैध असलहा के साथ धमकी भरा मैसेज डालकर युवक ने फोटो की अपलोड, पुलिस ने किया गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

क्षत्रिय महासभा का ज्ञापन : मुख्य मंत्री योगी करें महाराणा प्रताप चौराहा का उदघाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महोबा आगमन को लेकर हलचल तेज, हुई समीक्षा …

City News Uttar Pradesh

भाई-बहन ने ‘नदी’ किनारे ‘जीवन लीला’ की समाप्त: ‘सवाल और रहस्य’ अब भी ‘कायम’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़