City News Uttar Pradesh
यूपी चुनाव 2022: भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक सपा में शामिल, अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में किया एलान
उत्तर प्रदेश

यूपी चुनाव 2022: भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक सपा में शामिल, अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में किया एलान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान से पहले शनिवार को बड़ी सियासी घटना घटी। भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। यह एलान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में किया। इस दौरान उन्होंने मयंक का मंच पर स्वागत किया और धन्यवाद दिया।

यूपी चुनाव 2022: भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक सपा में शामिल, अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में किया एलान
UP Election 2022: Mayank, son of BJP MP Rita Bahuguna Joshi joins SP, Akhilesh announced in Azamgarh

सपा प्रत्याशी के समर्थन में गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के भगतपट्टी में शनिवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा का आयोजन किया गया था। जनसभा में भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र मयंक जोशी भी शामिल रहे। इस दौरान अखिलेश यादव ने उनके सपा में शामिल होने की घोषणा की।

यूपी चुनाव 2022: भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक सपा में शामिल, अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में किया एलान
UP Election 2022: Mayank, son of BJP MP Rita Bahuguna Joshi joins SP, Akhilesh announced in Azamgarh

– अब मुख्यमंत्री को नहीं आ रही नींद

मंच से अखिलेश यादव ने कहा कि मयंक के आने से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि जो लोग गर्मी निकाल रहे थे वे छह चरणों में ही ठंडे पड़ गए हैं, उनके घरों से झंडे उतार लिए गए। छठे चरण में ही समाजवादी पार्टी ने छक्के छुड़ा दिए हैं। ये बाबा मुख्यमंत्री अब नींद नहीं आ रही है। इसके साथ ही पूर्व जिला पंचायत सदस्य शीला यादव ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही मयंक जोशी ने अखिलेश यादव से मुलाकात की थी जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि वह सपा में शामिल होंगे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सपा से रुचि त्रिपाठी नें बांदा पालिकाध्यक्ष के लिये किया नामांकन

City News Uttar Pradesh

यूपी: फिक्स हो गई कोरोना टेस्टिंग रेट, 250 रुपये में होगी रैपिट एंटीजेन जांच

City News Uttar Pradesh

बांदा : अपर पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों के साथ की बैठक, छह बिंदुओं पर फिर हुई चर्चा …

गणेश महोत्सव में मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता : गर्व गौरान्वित

City News Uttar Pradesh

प्यास से तड़पते स्टेशन पर ‘सेवा का झरना’ फूटा: समाज को दी ‘राहत’ की असली मिसाल

बांदा : दर्दनाक घटना, आग में जिंदा जलकर दिव्यांग किसान की मौत…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़