- विनोद मिश्रा
बांदा। लोकसभा चुनाव में निगरानी के लिए पुलिस ने कार्ययोजना तैयार कर ली है, जिसके तहत चित्रकूट रेंज में चेक पोस्ट बनाई जाएंगी। मध्य प्रदेश की सीमा से सटे इलाकों से लेकर भीतरी सड़कों पर भी पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। एक सप्ताह के भीतर इन चेक पोस्टों को सक्रिय कर दिया जाएगा।

पुलिस महकमे की ओर से लोकसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। विभाग द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना के अनुसार रेंज के बांदा, चित्रकूट,महोबा और हमीरपुर जनपद में चेक पोस्ट बनाई जाएंगी। इनमें से चेकपोस्ट मध्य प्रदेश की सीमाओं पर भी बनाई जाएंगी। इन चेक पोस्टों पर उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मध्य प्रदेश पुलिस भी तैनात रहेगी। इन चेक पोस्टों पर हर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जाएगी। खासतौर पर शराब, नगदी व मतदाताओं को प्रभावित करने वालीं अन्य सामग्री पर नजर रखी जाएगी। जबकि, उत्तर प्रदेश के एक जनपद से दूसरे जनपद तक सटी सीमाओं पर भी चेक पोस्ट होंगे।

चुनावों में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए शराब का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है। इसकी रोकथाम के लिए पुलिस की ओर से अभी से तैयारियां कर लीं गईं हैं। इनकी थानावार सूची तैयार की जा रही है। इनके खिलाफ गुंडा एक्ट, गैंगस्टर, जिला बदर जैसी निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
