29 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष बाबू सिंह की हुंकार : व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई होगी तेज
उत्तर प्रदेश

जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष बाबू सिंह की हुंकार : व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई होगी तेज

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा नें कहा है की उनकी पार्टी जन आंदोलन का नाम है जो व्यवस्था परिवर्तन के साथ सत्ता परिवर्तन करेगी। वह यहां अपनी पार्टी के संपूर्ण भागीदारी यात्रा के शुभारंभ पर बोल रहे थे। यह यात्रा कुलकुमहारी, पवई, बिसंडा, बाघा, ओरन, धौसड,अतर्रा कुशवाहा कॉलोनी,अतर्रा चौराहा,बदौसा थाने के पास से भरतकूप एक्सप्रेस वे के पास समाप्त हुई।

जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष बाबू सिंह की हुंकार : व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई होगी तेज
Jan Adhikar Party President Babu Singh’s roar: The fight for system change will intensify

राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा ने संबोधन में कहा कि चुनाव के मौके पर लोग आते हैं, हमारा वोट लेते हैं और जीतनें के बाद 5 किलो अनाज और कुछ पैसे देते हैं। उनका बेटा डॉक्टर इंजीनियर और सिविल सर्विस में जाता है हमारे बच्चों को चपरासी की नौकरी भी नसीब नहीं होती। उन्होंने कहा की बाबा साहब अंबेडकर ने जो संविधान में व्यवस्था की है उसके तहत हमें उस लड़ाई को तेज कर अपने बच्चों का हक दिलाना है।

जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष बाबू सिंह की हुंकार : व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई होगी तेज
Jan Adhikar Party President Babu Singh’s roar: The fight for system change will intensify

बाबू सिंह नें कहा की जन अधिकार पार्टी एक आंदोलन का नाम है जो सत्ता के साथ ब्यवस्था परिवर्तन करेगी,जिससे देश मे एक समान शिक्षा प्रणाली, जातिय जनगणना कराकर संख्या के अनुपात में लोगो को जीवन के प्रत्येक क्षेत्रो में हिस्सेदारी दिया जा सके। मेहनतकश अर्थात समाज के अंतिम ब्यक्ति के होठों पर मुस्कान दिख सके । इस दौरान यात्रा में चल रहे राष्ट्रीय महासचिव अजीत प्रताप कुशवाहा, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव सन्तोष लोधी,प्रदेश अध्यक्ष चंद्रसेन पालआदि भी साथ में थे। पार्टी जनों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

वन विभाग का आरा मशीन संचालक के यहां छापा: सागौन की लकड़िया हुई बरामद, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

सरकारी निकम्मापन : बांदा में कोरोना बन सकता है कहर !, निपट पाना मुश्किल !, डाक्टरों और स्टाफ नर्सो की बेहद कमी !, क्यों नहीं हो रही भर्ती ? …

City News Uttar Pradesh

मनरेगा विवाद ने पकड़ा तूल: गांधी का नाम हटाने पर कांग्रेस का सड़कों पर ‘हल्ला-बोल’

City News Uttar Pradesh

अतिक्रमण हटाओ अभियान में हल्का गुस्सा : छह हजार रुपया जुर्माना वसूला

City News Uttar Pradesh

बांदा की अगस्त क्रांति : तुर्रा में रेल पटरी उखाड़ी, 21 कोड़ों की सजा मिली

City News Uttar Pradesh

पानी भरने गई महिला की करंट लगने से दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़