City News Uttar Pradesh
किसान परेशान : बारिश के साथ तेज हवा से गिरीं फसलें
उत्तर प्रदेश

किसान परेशान : बारिश के साथ तेज हवा से गिरीं फसलें

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में बारिश के साथ तेज हवा चलने से सरसों और गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई है। इससे किसानों के चेहरे मायूस हो गए हैं। अब भी मौसम में उतार चढ़ाव लगा है। बारिश के साथ हवा चल रही है इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

किसान परेशान : बारिश के साथ तेज हवा से गिरीं फसलें
Farmers worried: crops fell due to strong wind along with rain

बारिश से अधिकतम तापमान हल्की गिरावट के साथ 23 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं 24 घंटे के दौरान जिले में तीन मिमी बारिश हुई। पिछले 24 घंटे से मौसम बदलने से बारिश एक बार फिर किसानों पर कहर बनकर बरपी है। फरवरी से लेकर अब तक आठ बार बारिश हो चुकी है, जिसने फसलों को प्रभावित किया है।

किसान परेशान : बारिश के साथ तेज हवा से गिरीं फसलें
Farmers worried: crops fell due to strong wind along with rain

किसान बारिश की मार से उबर नहीं पा रहे हैं। शुक्रवार से अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। बारिश होने के साथ तेज हवा चली। शनिवार और रविवार को भी बारिश हुई। बारिश व हवा चलने के कारण सैकड़ों बीघे गेहूूं की फसल जमीन पर गिर गई। सरसों, अरहर की फसल को भी नुकसान हुआ है। गिरी सरसों की फसल में फूल निकल रहे हैं। इसको लेकर किसानों की चिंताएं और बढ़ गई हैं।

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अमन हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल, सीबीआइ जांच की उठाई मांग

City News Uttar Pradesh

संत सम्मेलन और भंडारा : पूर्व विधायक दलजीत के अनुज ने संभाली व्यवस्था !

City News Uttar Pradesh

प्रो. आलोक मिश्रा बने बीकेयू के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बढ़ावा

City News Uttar Pradesh

बांदा में नसबंदी ऑपरेशन के बाद भी गर्भवती हो गई आठ महिलायें : मचा हड़कंप

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश की पहल रंग लाई: स्वास्थ कर्मियों का आंदोलन ग्यारहवें दिन समाप्त

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद नें बताया: जल जीवन की पाठशाला में पढ़ रहे प्रधान और लेखपाल

ब्रेकिंग न्यूज़