31.1 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

कमिश्नर दिनेश सिंह का औचक निरीक्षण : न्यू पीएचसी में गंदगी देख भड़के, लगाई फटकार …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । टीकाकरण अभियान का औचक निरीक्षण करने न्यू पीएचसी पैलानी पहुंचे आयुक्त ने जगह-जगह गंदगी देखी तो त्योरी चढ़ गई। जमकर फटकार लगाई। स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की नसीहत के साथ ब्लीचिग पाउडर का छिड़काव कर सफाई के निर्देश दिए। ग्रामीणों से बातकर गांव का हाल जाना। गांव के सफाई कार्य का जायजा लिया। सभी से टीकाकरण कराने की अपील करते हुए कहा कि केवल वैक्सीनेशन ही कोरोना वायरस के बचाव का एकमात्र रास्ता है।


चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त दिनेश कुमार सिंह ने टीकाकरण की जानकारी ली। प्रसव केंद्र, दवा वितरण केंद्र व ओपीडी का निरीक्षण किया। गंदगी पाए जाने पर चिकित्साधीक्षक डॉ. अमर कुमार को कड़ी फटकार लगाई। कहा अस्पताल में स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखें। समय समय पर ब्लीचिग पाउडर डालकर फर्श की सफाई करें। बेड पर गंदगी को लेकर कड़ी फटकार लगाई।
आयुक्त ने ग्रामीणों से बातचीत के साथ सभी से वैक्सीनेशन कराने की अपील की। कहा कि वैक्सीन ही कोरोना वायरस के बचाव का एकमात्र रास्ता है। एसडीएम रामकुमार को भी अस्पताल का निरीक्षण करते रहने के निर्देश दिए। आशा, आंगनबाड़ी और फार्मासिस्ट रमा पटेल से बिदुवार जानकारी ली।


अस्पताल के साथ उन्होंने पंचायत भवन का हाल देखा। सफाई पर विशेष जोर दिया। गांव के कुआं को देखा और सफाई अभियान को लेकर ग्रामीणों से बात की। कहा कि स्वच्छता से रोग दूर होते हैं। इस संकट काल में दो गज दूरी और मास्क बहुत जरूरी है।


– बंद मिला एएनएम सेंटर, बरसे
न्यू पीएचसी में एएनएम सेंटर बंद मिलने पर कमिश्नर जमकर खफा हुए। चिकित्साधीक्षक डा. अमर कुमार को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि एएनम सेंटर क्यों बंद है। लापरवाह लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। कमिश्नर ने पंचायत भवन में बने सचिवालय में प्रशासक का नाम एडीओ पंचायत धर्मेंद्र पाल का नाम लिखे जाने पर काली फटकार लगाई। कहा कि जब प्रधान निर्वाचित हो गए हैं तो यहां पर प्रधान राकेश चौरसिया का नाम लिखा होना चाहिए।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दिल दहला देने वाला हादसा : बांदा में पांच साल की मासूम बच्ची की तड़पकर चली गई जान

बांदा में टिकटार्थियों की दीपावली किसका किसको करेगी “प्रकाश और निराश” ! …

City News Uttar Pradesh

बांदा से पन्ना जाने की तमन्ना घुट गई : रोडवेज बताया नहीं मिल रही इनकम !

City News Uttar Pradesh

लाल सोने का अवैध कारोबार : रंगबाज माननीयों का भी इसमें कमाल ! …

City News Uttar Pradesh

Banda : बिजली विभाग में गजब, गुम हो गई यादाश्त ! बन गया भुलक्कड़ ! …

City News Uttar Pradesh

Banda- जिला क्रिक्रेट एसोसिएशन करेगा आठ टीमें तैयार…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़