- विनोद मिश्रा
बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम सिधनकला के पास खेत में बने कुएं में गिरकर युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवती जानवर चराने निकली थी। काफी देर तक नहीं लौटने पर स्वजन खोजने निकले, तब कुआं की जगत पर चप्पल देख शक हुआ। अंदर उसका शव नजर आया। कयास है कि बारिश से बचने के लिए वह कुएं की जगत पर खड़ी थी, तभी पैर फिसलने से गिर गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिधनकलां गांव निवासी स्व. राजबहादुर की बेटी 19 वर्षीय निकिता गुरुवार शाम जानवर चराने के लिए खेतों की ओर गई थी। खेत में ही बोर व कुआं बना है। काफी देर तक निकिता के नहीं लौटने पर स्वजन चितित हुए और तलाश करने निकले। चाचा शेर सिंह ने बताया कि खेतों की ओर गए, तो नलकूप के कुएं की जगत पर निकिता की एक चप्पल पड़ी देख पानी में गिरने का संदेह हुआ। टार्च लगाकर देखा तो निकिता का शव पानी में उतरा रहा था। ग्रामीणों की मदद से चाचा शेर सिंह ने रस्सी के सहारे भतीजी का शव निकलवाया। कयास है कि बारिश से बचने के लिए निकिता जैसे ही कुएं की जगत पर चढ़ी, अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरी।

निकिता चार बहनों में सबसे छोटे थी। पिता राजबहादुर की मौत 11 वर्ष पूर्व बीमारी में हो चुकी है। चाचा शेर सिंह ने इस घटना की सूचना थाना पैलानी में दी। उपनिरीक्षक धीरेंद्र पांडेय ने कागजी कार्रवाई की।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
