28.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

डीएम आनंद नें कहा किसान “हरी” का प्रयोग कर “हरा-भरा” रहें ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । डीएम आनंद सिंह नें किसानों क़ो सुझाव दिया हैं की हरी खाद का प्रयोग करें औऱ मिट्टी की उत्पादकता बढ़ा कर जीवन क़ो हरा-भरा करें। दरअसल खरीफ अभियान 2021 को लेकर कृषि उत्पादन आयुक्त आठ जून को वीडियो कांफ्रेंसिग से समीक्षा करेंगे। जिसके मद्देनजर शुक्रवार को जिलाधिकारी ने बैठक कर अभियान के बाबत जानकारी ली। जिले में खरीफ अभियान की तैयारी के लिए कोविड नियमों का पालन करते हुए जिन अधिकारियों को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है, उनके कार्यों की समीक्षा की।


कृषि, सहकारिता, नहर, नलकूप, उद्यान, लघु सिचाई एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। उप कृषि निदेशक रामकुमार माथुर ने खरीफ मौसम की फसलों के बीज, उर्वरक व रसायन आदि के लक्ष्य व उपलब्धता के बारे में जानकारी दी। डीएम आनंद कुमार सिंह ने निर्देश दिए कि खरीफ अभियान में दिए गए उत्पादन, उत्पादकता व आच्छादन को शत प्रतिशत पूरा करने के लिए समस्त व्यवस्था समय से सुनिश्चित करें। उप कृषि निदेशक ने बताया कि जिले में खरीफ 2021 में 1,37,997 लाख हेक्टेअर में फसलें बोए जाने का लक्ष्य है। जिनमें धान, मक्का, ज्वार, बाजरा, उर्द, मूंग, अरहर, तिल, मूंगफली, सोयाबीन, कोदों, कपास इत्यादि की फसलें बोई जाएंगी।


डीएम आनंद सिंह ने भूमि की उर्वरा शक्ति बनाने के लिए हरी खाद के प्रयोग पर विशेष बल दिया। कहा कि बीज की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। उप निदेशक कृषि ने बताया कि धान का 1013 क्विंटल के लक्ष्य के सापेक्ष 1299 क्विटल बीज उपलब्ध है। मक्का, ज्वार, उर्द, मूंग, अरहर, तिल आदि के बीजों की व्यवस्था की जा रही है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सहकारिता, निजी बीज एवं उर्वरक विक्रेताओं से समन्वय स्थापित करके यूरिया, डीएपी, एनपीके आदि की मासिक जरूरत के अनुसार उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। फसली ऋण केसीसी के जरिए अधिक से अधिक कृषकों को समय से उपलब्ध कराया जाए। खराब पड़े नलकूपों केा तुरंत ऊर्जीकृत किया जाए। नहर की सभी टेलों पर पानी पहुंचाने की व्यवस्था संबंधित विभाग के अधिकारी करें।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जननायक प्रकाश ‘बांदा’ को बना रहे ‘महानगर’: विकास योजनाओं से बढ़ी ‘आधुनिकता’ की चमक

City News Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के 16 PCS अधिकारियों को मिल सकता है IAS संवर्ग में प्रमोशन, लखनऊ में हुई चयन समिति की बैठक

गांवों से अलग किए जाएंगे कृषि फीडर: 4714 किलोमीटर बदली जायेंगी जर्जर लाईनें

बांदा : प्रचंड बहुमत से भाजपा में खुशी, अध्यक्ष मीडिया से हुये रूबरू …

बाहुबली मुख्तार अंसारी ईडी के कब्जे में : दस दिन की कस्टडी रिमांड में होगी पूछताछ

City News Uttar Pradesh

बांदा-चित्रकूट कारागार के ‘दो कैदियों’ को मिलेगी ‘आजादी’: राज्यपाल ने लगाई ‘मुहर’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़