28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी : योगी सरकार ने तैयार की 62 कुख्यात माफियाओं की लिस्ट, बुलडोजर चलाकर जब्त होगी अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति
उत्तर प्रदेश

यूपी : योगी सरकार ने तैयार की 62 कुख्यात माफियाओं की लिस्ट, बुलडोजर चलाकर जब्त होगी अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शुरुआत से ही कानून व्यवस्था के मुद्दे पर अपना रुख साथ कर दिया था कि प्रदेश में माफिया के खिलाफ बुलडोजर गरजता रहेगा। सरकार लगातार माफिया, गैंगस्टर और गंभीर अपराध करने वाले आरोपियों की जिलावार सूची तैयार कर उनके द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति के जब्तीकरण की कार्रवाई कर रही है।
यूपी के अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि मार्च 2022 से अब तक कुख्यात माफिया की समीक्षा की गई है। इस दौरान शासन ने 50 माफिया और पुलिस मुख्यालय ने 12 माफिया को चिन्हित किया। इस सभी 62 माफिया और उनके गैंग के खिलाफ पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

यूपी : योगी सरकार ने तैयार की 62 कुख्यात माफियाओं की लिस्ट, बुलडोजर चलाकर जब्त होगी अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति
UP Additional Director General of Police Law and Order Prashant Kumar

प्रशांत कुमार ने बताया कि मार्च 2022 से मई 2022 तक 788 कुख्यात अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इनसे अपराध से अर्जित की गई छह अरब 61 करोड़ 78 लाख रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क की गई। सिर्फ मेरठ जोन से ही दो अरब 32 करोड़ 80 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की गई। एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस लगातार कुख्यात माफिया और उनके गैंग पर शिकंजा कस रही है और उन पर कार्रवाई भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में पिछले छह वर्षों में करीब 20 अरब 95 करोड़ 64 लाख रुपये की संपत्ति गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त की है। ये संपत्ति मार्च 2017 से मार्च 2022 के बीच जब्त की गई है। इस दौरान 1150 माफिया को चिन्हित किया गया और उन पर सख्त कार्रवाई पुलिस ने की है।


उत्तर प्रदेश में कुल 30 खनन माफिया, 228 शराब माफिया, 168 पशु माफिया, 347 भू माफिया, 18 शिक्षा माफिया, 359 अन्य माफिया को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है और इनकी संपत्तियां चिन्हित कर उन्हें गैंगस्टर एक्टर के तहत जब्त करने की भी कार्रवाई की जा रही है। प्रशांत कुमार ने बताया कि सबसे ज्यादा संपत्ति मेरठ में जब्त की गई है। वहां पर लगातार माफिया पर शिकंजा कसा जा रहा है और उनके अपराधों पर लगाम लगाई जा रही है। इसके साथ ही उनके गैंग के अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- शोषण के विरुद्ध महिलाएं बुलंद करें आवाज …

City News Uttar Pradesh

“रघुपति राघव राजाराम” की गूंजी धुनें : डीएम अनुराग के “झाडू” को देख सफाईकर्मी “शर्माये”

जल शक्ति मंत्री रामकेश नहरों की व्यवस्था में सुधार के प्रति संजीदा : निरंतर कर रहे बैठकें

एक्सप्रसे-वे पर काम कर रहे पश्चिम बंगाल के मजदूर की रहस्मयी ढंग से मौत, साथियों ने बताया सांस लेने में थी दिक्कत

City News Uttar Pradesh

अवैध खनन का ‘काला इतिहास’: सिस्टम बना माफिया का साझेदार, करोड़ों की ‘लूट’ बेनकाब !

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम आनंद सिंह नें कोविड कंट्रोल सेंटर का किया आकस्मिक निरीक्षण ! …

ब्रेकिंग न्यूज़