24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बाहुबली मुख्तार अंसारी की मनी लॉन्ड्रिंग केस में बढ़ीं मुश्किलें, हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी ईडी
उत्तर प्रदेश

बाहुबली मुख्तार अंसारी को जेल के बाहर का खाना देने के मामले पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मांगा जवाब

 

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बाहुबली मुख्तार अंसारी को जेल में बाहर का खाना देने की याचिका की पोषणीयता पर सरकार से तीन दिन में जवाब देने के लिए कहा है। बांदा जेल में बंद मऊ के विधायक मुख्तार अंसारी को बाहर का खाना देने के खिलाफ खुद राज्य सरकार की ओर से इलाहाबाद हाई कोर्ट ने याचिका दायर की थी।


यह आदेश न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी ने राज्य सरकार की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है। मुख्तार अंसारी को जेल में बाहर का खाना देने के खिलाफ सरकार ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। सुनवाई के दौरान मुख्तार अंसारी की ओर से याचिका की पोषणीयता पर प्रश्न उठाया। कहा गया कि मुख्तार अंसारी को जेल में बाहर का खाना जेल मैनुअल के नियमों के तहत दिया जा रहा है इसलिए याचिका पोषणीय नहीं है। सरकारी वकील ने कहा कि याचिका पोषणीय है इसीलिए दाखिल की गई। हाई कोर्ट ने इस प्रश्न पर जवाब मांगा है।

बाहुबली मुख्तार अंसारी को जेल के बाहर का खाना देने के मामले पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मांगा जवाब
Allahabad High Court seeks reply on the issue of giving food outside jail to Bahubali Mukhtar Ansari

– मुख़्तार अंसारी की मांग पर गाजीपुर की अदालत ने दी थी बाहर के भोजन की अनुमति

गाजीपुर की जिला कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को बांदा जेल में बाहर का खाना उपलब्ध कराने की अनुमति दी है। इसी आदेश के खिलाफ सरकार ने याचिका दाखिल की है। मुख्तार अंसारी ने जिला न्यायालय में खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर बाहर का खाना देने की इजाजत मांगी थी। भाजपा विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड में बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी ने कोर्ट से अपनी उम्र और खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर जेल में अतिरिक्त सुविधा की मांग की थी। इसके बाद गाजीपुर जिला न्यायालय ने मुख्तार अंसारी को बाहर का खाना देने की अनुमति दी।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा की ‘सियासत’ में अंकित का ‘भीगा-भीगा’ सा अंदाज: विरोधी भी बोले यही है ‘परिपक्व राजनीति’

City News Uttar Pradesh Desk

विधायक प्रकाश नें सपा को “नेस्तनाबूद” करने की बनाई रणनीति, सपा में हड़कंप !

City News Uttar Pradesh

मायावती ने बोला हमला : बसपा कहने में नहीं करने में रखती हैं विश्वास

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा ‘विकास कार्यो’ की ‘जमीनी पड़ताल: लापरवाही पर ‘फटकार’

City News Uttar Pradesh

बांदा की ऐतिहासिक उपलब्धि: रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी, अब जुड़ेंगे 3 बड़े धार्मिक केंद्र

City News Uttar Pradesh Desk

किसान यूनियन की बैठक :समस्याओं को लेकर सरकार के प्रति गुस्से का उफान !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़