- विनोद मिश्रा
बांदा। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की बैठक हुई। इसमें किसानों।इसमें वक्ताओं नें किसानों की ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा कर शासन की नीतियों के प्रति आक्रोश जताया। मागों से संदर्भित ज्ञापन भी प्रशासन को सौंपा।

बैठक की अध्यक्षता किसान नेता एंव संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बैजनाथ अवस्थी नें किया। बैठक में इस बात पर सरकार के प्रति तीखी नाराजगी थी कि निजी नलकूपों में मीटर लगवाया जा रहा है जबकि योगी सरकार नें चुनाव में निजी नलकूपों को मुफ्त बिजली देने की मांग की थी।

बैठक में बताया गया कि गिरवा माईनर के हुसैन पुर के पास गाटा संख्या सात के पास नहर की पटरी कटी है। इसे तत्काल ठीक कराया जाना चाहिऐ पर विभाग ध्यान नहीं दे रहा। इसी के साथ ही नहरों की सिल्ट सफाई के नाम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया।

इसी क्रम में अन्ना पशुओं पर भी चर्चा हुई। कहा गया कि गौशालाओं में अन्ना जानवर बंद नहीं किये जा रहे। हजारों की संख्या में गौ वंश सड़कों और खेतों में हैं। यह समस्या किसानों के लिये नासूर सी बन गई है। बैंकों से लिये ऋण पर वसूली में सरचार्ज लिये जानें को अवैध करार देते हुये निंदा की गई। खाद -बीज की समस्या को लेकर भी चिंता जताई गई। बाद में इन्हीं मुद्दों से संदर्भित मांग पत्र कलेक्ट्रेट में प्रशासन को सौंपा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
