City News Uttar Pradesh
जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद ने दिया फिटनेस मंत्र : बोले- योग करने से शरीर रहता है स्वस्थ, हजारों लोगों ने किया योग
उत्तर प्रदेश

जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद ने दिया फिटनेस मंत्र : बोले- योग करने से शरीर रहता है स्वस्थ, हजारों लोगों ने किया योग

  • ( ब्यूरों रिपोर्ट )

जालौन। पूरे विश्व में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। जालौन में योग दिवस पर उरई के इंदिरा स्टेडियम में उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज मंत्री रामकेश निषाद की मौजूदगी में मनाया गया। यहां 45 मिनट तक योग क्रियाएं कराई गई। स्टेडियम में यह योग, पतंजलि योग समिति के योग गुरु डॉ राम प्रकाश द्विवेदी एवं सहायक योग प्रशिक्षक ने कराया गया।

जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद ने दिया फिटनेस मंत्र : बोले- योग करने से शरीर रहता है स्वस्थ, हजारों लोगों ने किया योग
Jal Shakti Minister Ramkesh Nishad gave fitness mantra: Said – By doing yoga, the body remains healthy, thousands of people did yoga

– योग से शरीर में किसी प्रकार के विकार नहीं रहते : मंत्री रामकेश निषाद

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि यह भारत का सौभाग्य है कि भारत ने योग को खोजा और आज पूरे विश्व पटल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयास के बाद योग दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है, शरीर में किसी प्रकार के विकार नहीं रहते हैं, इसीलिए सभी लोगों को मिलकर योग करना चाहिए जो शरीर को निरोगी बनाता है।

जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद ने दिया फिटनेस मंत्र : बोले- योग करने से शरीर रहता है स्वस्थ, हजारों लोगों ने किया योग
Jal Shakti Minister Ramkesh Nishad gave fitness mantra: Said – By doing yoga, the body remains healthy, thousands of people did yoga

योग दिवस की शुरुआत रामकेश निषाद ने दीप प्रज्वलित करके की गई। हजारों लोगों को योग किया। 45 मिनट तक लोगों ने योग किया, जिसमें सबसे पहले प्रार्थना आयोजित की गई।

जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद ने दिया फिटनेस मंत्र : बोले- योग करने से शरीर रहता है स्वस्थ, हजारों लोगों ने किया योग
Jal Shakti Minister Ramkesh Nishad gave fitness mantra: Said – By doing yoga, the body remains healthy, thousands of people did yoga

बाद में खड़े होकर शिथिलीकरण का योग कराया गया, इसके अलावा ग्रीवा चालन, स्कंध संचालन, कटि संचालन, वृक्षासन, ताड़ासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, शशांकासन, मकरासन सेतुबंधसन, प्राणायाम, कपालभाति प्राणायाम सहित अन्य योग क्रियाएं कराई गई।

जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद ने दिया फिटनेस मंत्र : बोले- योग करने से शरीर रहता है स्वस्थ, हजारों लोगों ने किया योग
Jal Shakti Minister Ramkesh Nishad gave fitness mantra: Said – By doing yoga, the body remains healthy, thousands of people did yoga

– डीएम समेत कई अधिकारियों ने किया योग

इस योग दिवस पर जालौन की जिलाधिकारी चांदनी सिंह पुलिस अधीक्षक रवि कुमार जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ घनश्याम अनुरागी उरई विधायक गौरी शंकर वर्मा भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह, यूपी प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद चौहान, सीडीओ डॉ.अभय कुमार श्रीवास्तव सीएमओ एन.डी शर्मा सहित स्कूली बच्चों ने भी योग दिवस में प्रतिभाग किया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बिजली विभाग पर 27 अरब का संकट: गुरिल्ला झटका दे रहे उपभोक्ता, कोमा में पंहुचा विभाग

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर को ‘दानवीर कर्ण की संज्ञा: कालिंजर बस स्टाप के लिए ‘दान’ की थी ‘बेशक़ीमती भूमि’ !

City News Uttar Pradesh

थाने के सामने मौत का तांडव: बेकाबू थार ने युवक को रौंदा, दुकान में मची तबाही

City News Uttar Pradesh

Banda : कभी धूप कभी छांव, मौसम का बदलता रुख,क्या खिलायेगा गुल ! …

सपा अध्यक्ष अखिलेश बोले- किसानों को मवाली कहना देश का अपमान, मीडिया समूहों पर आयकर विभाग की कार्रवाई की निंदा की …

शहीद पत्रकार सुरेश चंद्र गुप्त की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि …

ब्रेकिंग न्यूज़