City News Uttar Pradesh
चुनाव की गर्मी के साथ ही मच्छरों पर मेहरबानी: मतदाताओं का चूसा जा रहा खून
उत्तर प्रदेश

गर्मी की शुरुवात औऱ मच्छरों की हो गई भरमार: शहरियों में हाहाकार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गर्मी की शुरूआत होते ही मच्छरों का भी प्रकोप मुख्यालय में कहर ढाने लगा है।नागरिकों में हाहाकार सा है। बचाओ -बचाओ की सी स्थिति है। बड़ी तादाद में मच्छरों के चलते शहर वासियों का रात्रि में सोना दूभर है। फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। मौसम धीरे-धीरे गर्माने लगा है। रात में अब हल्का कपड़ा ओढ़कर ही काम चल जाता है।

गर्मी की शुरुवात औऱ मच्छरों की हो गई भरमार: शहरियों में हाहाकार
The onset of summer and the abundance of mosquitoes: outcry in the cities

कई बार रात में भी गर्मी होने के कारण खुले में सोना पड़ता है। गर्मी के शुरुआती दौर में ही मच्छरों का भारी प्रकोप है। इसके चलते रात में सोना भी दूभर हो रहा है। शहर में अभी तक न तो कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया है और न ही फॉगिंग कराई गई है। हालत यह है कि इस गर्मी के शुरुवाती सीजन में इस बार मच्छरों का अत्यधिक ज्यादा प्रकोप है।

शहर के बलखंडी नाका निवासी समाज सेवी वेद शर्मा कहते है कि कीट नाशक व फॉगिंग शुरू में ही कराना चाहिए लेकिन अभी तक न तो छिड़काव कराया गया है और न ही । रात्रि में पंखा चलाने पर सर्दी लगती है जबकि बिना पंखे के मच्छरों के चलते सोना दूभर हो रहा है। इनसे मच्छर जनित रोगों के फैलने का भी पूरा खतरा बना हुआ है।

गर्मी की शुरुवात औऱ मच्छरों की हो गई भरमार: शहरियों में हाहाकार
The onset of summer and the abundance of mosquitoes: outcry in the cities

दूसरी तरफ आलम यह यह है कि लोग मच्छरों से बचने के लिए विभिन्न प्रकार के विकल्पों का प्रयोग कर रहे हैं। शहर वासियों नें मच्छरों के खात्मे तक छिड़काव व फॉगिंग कराए जाने की मांग की है। ईओ बीपी यादव ने बताया कि जल्द ही कीट नाशक छिड़काव व फॉगिंग कराई जाएगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बामदेवेश्वर मंदिर: गुफा में छुपा चमत्कार, दर्शन को आते हैं शिवभक्त और नागराज

City News Uttar Pradesh

देश में पहली बार : कानपुर में दो से छह साल के बच्चों पर कोवाक्सिन का ट्रायल …

चित्रकूट में 69.46 करोड़ रुपये से पर्यटन को मिला नया आयाम: परियोजनायें मंजूर

बांदा में कान्हा के स्वागत की धूम: मंदिरों और बाजारों में जन्माष्टमी की रौनक चरम पर

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट में माघी आमावस्या पर श्रध्दालुओं की भीड़: रामायण मेला अध्यक्ष प्रशांत नें बताया महत्व

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति ने कंट्रोल सेंटर का किया निरीक्षण: अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिये निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़