City News Uttar Pradesh
राजनीति : सपा में अख‍िलेश चाचा श‍िवपाल को दे सकते हैं बड़ी ज‍िम्‍मेदारी, ड‍िंपल की जीत से खत्‍म हुईं दूर‍ियां
उत्तर प्रदेश

राजनीति : सपा में अख‍िलेश चाचा श‍िवपाल को दे सकते हैं बड़ी ज‍िम्‍मेदारी, ड‍िंपल की जीत से खत्‍म हुईं दूर‍ियां

ख़ास खबर : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में अपना दम दिखा दिया है। अपनी जसवंतनगर विधानसभा सीट से ही बहू डिंपल यादव को एक लाख से अधिक मतों की बढ़त दिलाकर यह साबित कर दिया कि उनका क्षेत्र में जबरदस्त प्रभाव है।

राजनीति : सपा में अख‍िलेश चाचा श‍िवपाल को दे सकते हैं बड़ी ज‍िम्‍मेदारी, ड‍िंपल की जीत से खत्‍म हुईं दूर‍ियां
Politics: Akhilesh can give a big responsibility to uncle Shivpal in SP, Dimple’s victory has ended the distance

– 2018 में श‍िवपाल ने बनाई थी प्रसपा

मैनपुरी उपचुनाव में मिली जीत के बाद शिवपाल ने अपनी चार वर्ष पुरानी पार्टी प्रसपा का विलय भी सपा में कर दिया है। इसके साथ ही अब उम्मीद की जा रही है कि शिवपाल फिर सपा में बड़ी भूमिका में नजर आएंगे। उन्हें शीघ्र ही अखिलेश पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। वर्ष 2017 के विधान सभा चुनाव से पहले सपा में वर्चस्व को लेकर संघर्ष शुरू हुआ था। इसी के बाद शिवपाल ने वर्ष 2018 में प्रसपा बना ली थी। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में शिवपाल की पार्टी को आयोग ने चाबी चुनाव चिह्न आवंटित किया था।

– मुलायम के न‍िधन के बाद म‍िटीं चाचा-भतीजे की दूर‍ियां

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद अखिलेश व चाचा शिवपाल फिर करीब आए। डिंपल जब चुनाव मैदान में उतरीं तो अखिलेश के साथ चाचा शिवपाल के घर समर्थन मांगने पहुंची। इसके बाद चाचा सारे गिले-शिकवे भुलाकर बहू के प्रचार में लग गए। अब अखिलेश ने डिंपल के चुनाव जीतने के बाद चाचा को सबसे पहले सपा का झंडा प्रदान किया। शिवपाल ने इसे अपनी गाड़ी में लगाने के साथ ही अपने ट्विटर प्रोफाइल पर अपनी अपनी पहचान समाजवादी पार्टी के नेता के तौर पर बताई है। उन्होंने मैनपुरी सीट से डिंपल की जीत के लिए जनता का धन्यवाद भी दिया, और इसे नेताजी का आशीर्वाद बताया। वहीं, उनके बेटे आदित्य ने भी अपना प्रोफाइल सपा नेता कर लिया है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

फर्जी आंकड़े बाजी : एडीओ पंचायत की रिपोर्ट पर उपनिदेशक असंतुष्ट …

ट्रामा सेंटर में डॉक्टर और सहयोगियों ने तीमारदारों को लात-घूंसों से पीटा: मचा हड़कंप

विधायक प्रकाश द्वारा ‘आत्मनिर्भरता’ की हुंकार: बोले – युवाओं को बनाएं ‘रोजगार का निर्माता’

अमृत मिशन में शोषण: 43 मजदूरों के ‘हक़’ पर डाका, डीएम ने बैठाई जांच

City News Uttar Pradesh

पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद बनें ‘सपा’ के लिये मजबूत संबल: अखिलेश को ‘सीएम’ बनाना ‘लक्ष्य’

यूपी विधानसभा चुनाव: चौथे चरण में 59.12 फीसदी मतदान, पढ़िए 2017 के मुकाबले किस जिले में कितना हुआ मतदान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़