भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा है कि भाजपा खतौली और मैनपुरी उपचुनाव में हुई हार की समीक्षा करेगी। आजादी के बाद रामपुर में भाजपा को पहली बार विजय मिलने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह जीत पार्टी की सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की नीति पर जनता की मुहर है।

– मुलायम सिंह यादव के बड़े कद और व्यक्तित्व का मिला लाभ
उपचुनाव के परिणामों की घोषणा के बाद उन्होंने कहा कि मैनपुरी लोकसभा और खतौली विधानसभा उपचुनाव के परिणाम हमारी अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहे हैं। हम जनादेश का सम्मान करते है और जहां परिणाम हमारी अपेक्षा के अनुरूप नहीं आए हैं, वहां की समीक्षा करते हुए हम आगे की योजना बनाएंगे। मैनपुरी में सपा प्रत्याशी को स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के बड़े कद और व्यक्तित्व का लाभ मिला है। मैनपुरी में जीत के लिए उन्होंने डिंपल यादव को बधाई दी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
