23.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
महोबा में डूब गए किसानों के अरमान, सिंचाई विभाग की लापरवाही में बर्बाद हुई 400 बीघा फसल
उत्तर प्रदेश

डूब गए किसानों के अरमान : सिंचाई विभाग की लापरवाही में बर्बाद हुई 400 बीघा फसल

 

महोबा। चरखारी में अर्जुन बांध से निकली नहर कटने से करीब 400 बीघा फसल जलमग्न हो गई है। करीब एक दर्जन किसानों का नुकसान हो चुका है। पानी का रिसाव बंद नहीं होने से फसल पूरी तरह से बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गई है। हालात यह हैं कि तीसरे दिन भी नहर की मरम्मत न होने से खतरा और भी बढ़ गया है।

महोबा में डूब गए किसानों के अरमान, सिंचाई विभाग की लापरवाही में बर्बाद हुई 400 बीघा फसल
Desire of farmers drowned in Mahoba, 400 bigha crop wasted due to negligence of irrigation department

महोबा में तीन दिन पहले फतेहपुर मौजा के पास नहर कटने किसानों की फसलों को नुकसान हो रहा है। खेत जलमग्न होने से अबतक करीब 400 बीघा की गेहूं व चना आदि की ज्यादातर फसलें चौपट हो गई हैं। चरखारी क्षेत्र में आने वाले अर्जुन बांध से सिंचाई के लिए 20 साल पहले लिफ्ट कैनाल बनाई गई थी, जिसे अर्जुन डाल नहर कहा जाता है। ग्राम बम्हौरी बेलदारन में लिफ्ट पंप है।

करीब 24 किमी लंबी नहर बम्हौरी बेलदारन से ग्राम अस्थौन मलखानपुर, रूपनगर, मझौल, फतेहपुर, इमिलिया, बगरौन तक जाती है। इससे किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलता है। नहर कटने से हालात यह हैं कि खेत में तैयार गेहूं, मटर, तिलहन की करीब चार सौ बीघा फसल जलमग्न हो चुकी है। पानी यूं ही भरता रहा तो पौध सड़ जाएगी। तीसरे दिन भी नहर का फूटा हुआ हिस्सा सही नहीं किया जा सका है।

महोबा में डूब गए किसानों के अरमान, सिंचाई विभाग की लापरवाही में बर्बाद हुई 400 बीघा फसल
Desire of farmers drowned in Mahoba, 400 bigha crop wasted due to negligence of irrigation department

किसान रमेश कुमार, मिर्खू, रघुवीर ङ्क्षसह, मनोज, ख्याली, अशोक, कौशल्या आदि ने बताया कि फसलों में अब कुछ नहीं बचा है। परिवार का गुजारा मुश्किल होगा। प्रशासन से क्षतिपूर्ति का आकलन कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले भी खरेला क्षेत्र में इसी बांध से निकली नहर के कटने से करीब 500 बीघा फसल डूब गई थी। सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नहर कटने की सूचना किसानों ने दी है। कटान बंद करने का काम शुरू करा दिया है, जल्द ही पानी रोक लिया जाएगा। बहाव तेज होने से दिक्कत आ रही है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पंद्रह साल बाद मिला न्याय : जिंदा जलाकर हत्या करने के दोषियों को आजीवन कारावास, डेढ़ लाख का जुर्माना भी लगाया

सपा प्रत्याशी गीता साहू पार्टी के भितरघात से परेशान ? प्रचार में नहीं जुट रहे कैडर बेस कार्यकर्ता

City News Uttar Pradesh

वाहन चेकिंग में नायब तहसीलदार पर हमला, ट्रकों को छुड़ा ले गए बेख़ौफ़ मौरंग माफिया

City News Uttar Pradesh

Banda- स्कूल की बाउंड्री से नाराज दबंगों ने प्रधान को पीटा,पांच पर रिपोर्ट…

City News Uttar Pradesh

केंद्र सरकार का चमत्कार धड़ाम : 67 हजार से ज्यादा किसान परेशान !

कलयुगी बेटा बना हत्यारा : एक बीघा जमीन के लिए मां को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़