City News Uttar Pradesh
इंदौर की तर्ज पर बांदा बनेगा साफ सुथरा, सभासदों को वार्ड की सफाई पर मिलेगा इनाम : आयुक्त दिनेश सिंह
उत्तर प्रदेश

इंदौर की तर्ज पर बांदा बनेगा साफ सुथरा, सभासदों को वार्ड की सफाई पर मिलेगा इनाम : आयुक्त दिनेश सिंह

  • विनोद मिश्रा

बांदा। इंदौर की तर्ज पर शहर को साफ सुथरा बनाने को प्रेरित करते हुए मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि गंदगी फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय निकाय इस मिशन में विशेष योगदान दें।

इंदौर की तर्ज पर बांदा बनेगा साफ सुथरा, सभासदों को वार्ड की सफाई पर मिलेगा इनाम : आयुक्त दिनेश सिंह
Banda will be made clean on the lines of Indore, members will get reward for cleaning the ward: Commissioner Dinesh Singh

शुक्रवार को सरदार बल्लभ भाई पटेल पार्क मे आयोजित गोष्ठी में मंडलायुक्त ने कहा कि सफाई अभियान में वार्डों का निरीक्षण कराया जाएगा। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले वार्डों के सभासदों को पुरस्कृत किया जाएगा। नगरवासियों को घरों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का कूड़ा पालिका की गाडिय़ों में डालने को कहा। मंडल के सभी शहरी निकायों में रात को सफाई व्यवस्था लागू की गई है। बांदा नगर पालिका कंट्रोल रूम-9453348584 सूचना दी जा सकती है।

इंदौर की तर्ज पर बांदा बनेगा साफ सुथरा, सभासदों को वार्ड की सफाई पर मिलेगा इनाम : आयुक्त दिनेश सिंह
Banda will be made clean on the lines of Indore, members will get reward for cleaning the ward: Commissioner Dinesh Singh

पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायणा ने जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियों को एक-एक सड़क की जिम्मेदारी लेकर साफ बनाने को कहा। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने कहा कि एक पखवारे से प्रत्येक वार्ड में नोडल अधिकारियों के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

इंदौर की तर्ज पर बांदा बनेगा साफ सुथरा, सभासदों को वार्ड की सफाई पर मिलेगा इनाम : आयुक्त दिनेश सिंह
Banda will be made clean on the lines of Indore, members will get reward for cleaning the ward: Commissioner Dinesh Singh

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/प्रशासक नगर पालिका सुधीर कुमार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार राज, सभासद लल्लू खां, राकेश गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया। डीआईओएस विनोद कुमार, बीएसए रामपाल, उप निदेशक सूचना भूपेंद्र सिंह यादव, प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश पांडेय, अधिशासी अधिकारी बुद्ध प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

स्वास्थ्य विभाग में बड़ा घोटाला: योजना आड़ में मिलीभगत से सरकारी खजाने की लूट !

जिला परिषद कृषि महाविद्यालय : अध्यक्ष सुनील पटेल करें नजरें इनायत …

Banda : पूर्व मंत्री विवेक सिंह की पत्नी मंजुला संभालेगी पति की राजनीतिक विरासत, सपा से लड़ेगी चुनाव ! चर्चा गर्म…

City News Uttar Pradesh

News : अनुशासन छात्र जीवन की सफलता का मूल मंत्र : इंजीनियर प्रणव…

City News Uttar Pradesh

माफिया का तांडव : बालू का ‘अवैध कारोबार और करोड़ों की लूट’, प्रशासन क्यों बना मूकदर्शक ?

City News Uttar Pradesh

शासन के विशेष सचिव के अराजकतत्व कहने पर कमिश्रनरी के अधिवक्ता हुए खफा, मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

ब्रेकिंग न्यूज़