26 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
'यमराज' बनकर दौड़ी रोडवेज बस: एलआईसी एजेंट को 'रौंदा', हुई दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

‘यमराज’ बनकर दौड़ी रोडवेज बस: एलआईसी एजेंट को ‘रौंदा’, हुई दर्दनाक मौत

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा-इलाहाबाद स्टेट हाईवे पर गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार ने एक और परिवार की खुशियां छीन लीं। महज कुछ पल की लापरवाही ने एक मेहनतकश एलआईसी एजेंट की जिंदगी खत्म कर दी। सड़क पर मौत बनकर दौड़ी रोडवेज बस ने बाइक सवार को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह बाइक समेत करीब दस फीट तक घिसटता चला गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर मौजूद लोगों की रूह कांप उठी। चालक बस छोड़कर फरार हो गया, जबकि सड़क पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।

'यमराज' बनकर दौड़ी रोडवेज बस: एलआईसी एजेंट को 'रौंदा', हुई दर्दनाक मौतजानकारी के अनुसार, सिकरी गांव निवासी 55 वर्षीय रामकुमार गुरुवार दोपहर बांदा स्थित एलआईसी कार्यालय जाने के लिए निकले थे। रास्ते में कस्बे के चंदेल फिलिंग स्टेशन पर बाइक में पेट्रोल भरवाने पहुंचे, लेकिन पेट्रोल पंप बंद मिला। जैसे ही वह सड़क पर लौटे, बांदा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही राठ डिपो की रोडवेज बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रामकुमार बाइक समेत सड़क पर कई फीट तक घिसटते चले गए।

'यमराज' बनकर दौड़ी रोडवेज बस: एलआईसी एजेंट को 'रौंदा', हुई दर्दनाक मौतस्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद रोडवेज बस का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ओझा ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

करन हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला: कातिलों पर चला न्याय का हथौड़ा, तीन दरिंदों को उम्रकैद

City News Uttar Pradesh

दर्दनाक हादसा: डंपर की रफ्तार ने ‘मां-बेटी’ की निगल ली ज़िंदगी, एक पल में ‘उजड़ा’ सबकुछ

City News Uttar Pradesh

परिवहन विभाग द्वारा चार स्कूली वाहनों के चालान: एक किया गया सीज, ट्रकों को अभय दान !

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश का ’24 घंटे का अल्टीमेटम’: जनता की एक भी शिकायत बाकी रही तो खैर नहीं

City News Uttar Pradesh Desk

विधायक प्रकाश का बिजली विभाग पर कहर, तीन अधिशाषी अभियंता निलंबित ! …

City News Uttar Pradesh

जिला प्रशासन गंभीर : अवैध पार्किंग व वाहन स्टैंड हटवाने के लिए तैयार हो रही कार्ययोजना …

ब्रेकिंग न्यूज़