- विनोद मिश्रा
बांदा। बांदा नगर पालिकाध्यक्ष मालती गुप्ता बासू नें कहा हैं की उन्होंने चुनाव में अपना पंद्रह सूत्री चुनावी संकल्प पत्र जारी किया था, उसी के अनुरूप कार्य करने के निर्देश उन्होंने पालिका के अधिशासी अधिकारी बुद्ध प्रकाश एवं अन्य विभागीय अधिकारियों को दिये हैं। मेरी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं होगा। पालिका अध्यक्ष मालती बासू नें यह बातें खास भेंट में कही।

उन्होंने कहा की उनकी प्राथमिकता है की जलभराव की समस्या से निजात के लिये गंदे पानी को की निकासी की उच्च तकनीकी व्यवस्था से कार्य हो। नगर के सभी चौराहों एवं तालाबों का सुंदरीकरण, नये पार्कों का निर्माण ,जन्म मृत्यु प्रमाण पत्रों को घर -घर तक पहुंचना, दाखिल खारिज की कार्यवाई को दोनों पक्षों की सहमति से पहली तारीख में ही निस्तारण,मानचित्रों का फाईल कंप्लीट होने पर तीन दिन में निस्तारण के लिये कार्ययोजना बनेगी।

अध्यक्ष मालती बासू नें ई रिक्शा चालकों के लिये महत्वपूर्ण कार्य की बात भी दुहराई। बताया की इनके लिये स्टैंड एवं सोलर सिस्टम लगाकर फ्री चार्जिंग व्यवस्था अमल में लाने का भी प्लान है। साथ ही जिन मोहल्लो में पेयजल समस्या है उसका निस्तारण, प्रति दिन साफ -सफाई के लिये निगरानी समिति का गठन जल्दी हो जायेगा। इसके अलावा सभी वार्डों में शिकायत पेटिकायें भी लगवाई जायेगी।

उन्होंने इसी क्रम में शहर की सड़कों का चौड़ीकरण, नई बस्तियों में बिजली, पानी, सड़क की सुविधाएं, सभी धार्मिक स्थलों में शुद्ध पेयजल एवं वार्डों में समुचित प्रकाश की व्यवस्था के निर्देश दिये हैं। बताया की इस संदर्भ में उन्होंने अधिशासी अधिकारी से विस्तृत चर्चा कर संकल्प पत्र के अनुसार प्रारूप बनाने के निर्देश दिये है। संकल्प पत्र को पूरा करने के लिये पार्टी के जनप्रतिनिधियों से राय मशविरा की है ।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
