31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : मुख्यमंत्री का खौफ, नहर की सफाई में जुटा अमला, कहीं पड़ न जाए नजर …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । मुख्य मंत्री के आगमन से जिले के अधिकारी थर्रा रहें हैं।कहीं किसी को मुख्यमंत्री के गुस्से का शिकार न होना पड़े, इसको लेकर हर महकमा अपनी कमियों को दूर करने में जुटा रहा। रसिन बांध के लोकार्पण को लेकर सिचाई विभाग का अमला कुछ इसी जद्दोजहद में लगा रहा। सिल्ट से लबलेज नहरों की सफाई दिनभर की गई। हालत यह रही कि बाल श्रमिकों को भी काम पर लगा दिया गया। हालांकि इस बाबत पूछे जाने पर पल्ला झाड़ते रहे।


कृषि प्रधान जिले में अन्नदाताओं को फसलों की सिचाई के लिए पानी की बहुत जरूरत पड़ती है। नहरों के संचालन का दावा किया जाता है और किसान टेल तक पानी नहीं पहुंचने की शिकायत करते हैं। वजह, सफाई के नाम पर कागजी आंकड़े तो दुरुस्त कर लिए जाते हैं पर धरातल पर तस्वीर कुछ और ही कहानी कहती है। रसिन बांध से तमरार होते हुएबांदा जिला की दुबरिया (बदौसा) की ओर जाने वाली बायीं नहर को मंगलवार के दिन मजदूर साफ-सफाई करने में तेजी से जुटे हुए थे। इस नहर में अभी तक पानी नहीं छोड़ा गया है, जिससे आसपास की सैकड़ों बीघे की गेहूं की फसल नहर के पानी के इंतजार में सूख रही है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर नहरों की सफाई युद्ध स्तर पर कराई जा रही है, जिसमें बाल श्रमिक भी लगाए गए हैं। नहर की सफाई कर रहे बाल श्रमिक 16 वर्षीय संदीप व 15 वर्षीय फेरम सिंह ने बताया कि हमें पिछले दो दिनों से 250 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी पर ठेकेदार ने नहर सफाई के कार्य पर लगा रखा है।


चित्रकूट के सहायक अभियंता सिंचाई आर पी वर्मा का कहना हैं कि बाल मजदूरों से काम कराने की सूचना गलत है। बांध में नहरों के गेट की मरम्मत, ग्रीसिग आदि का कार्य चल रहा है गुरुवार को मुख्यमंत्री के लोकार्पण करने के उपरांत नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। -आरपी वर्मा, सहायक अभियंता सिचाई विभाग चित्रकूट

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सिविल जज ने मुख्य न्यायाधीश से मांगी इच्छा मृत्यु: न्यायिक अधिकारी पर लगाये गंभीर आरोप

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश का अनोखा जनता दरबार: “आम के आम गुठिलियों के दाम” !

City News Uttar Pradesh

सपा व्यापार सभा में भाजपा सरकार के विरोध में ललकार : जगाया जमीर

City News Uttar Pradesh

Banda : भीषण सड़क हादसा, पति-पत्नी और बेटी समेत चार की मौत …

UP Assembly Elections 2022 : बसपा तथा बीजेपी के बाद समाजवादी पार्टी ने भी जारी की आठ प्रत्याशियों की सूची, पढ़िए किसे कहाँ से मिला टिकट

City News Uttar Pradesh

पीएम आवास की दूसरी किश्त के लिये डीएम को ज्ञापन : बताई व्यथा -कथा

ब्रेकिंग न्यूज़