24.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद : गायब हुई बालिका का शव तालाब से मिलने से मची सनसनी …

 

– मंगलवार सुबह पांच बजे गायब हुई थी बालिका
– घर के दरवाजे पर चस्पा हुआ था एक पर्चा
– एसएसपी ने सौतेली बहन से की थी पूछताछ
– तालाब लेकर गई बहन ने बरामद कराया शव

 

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद के शिकोहाबाद में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शिकोहाबाद के नगला सैंदलाल में अल सुबह घर से घेर पर सौतेली बड़ी बहन के साथ निकली पांच वर्षीय बालिका रहस्यमय तरीके से लापता हो गई। कुछ देर बाद घर के दरवाजे पर एक कागज चस्पा मिला। जिस पर लिखा था, एक घंटे में सुनीता की शादी पवन तोमर के साथ नहीं कराई तो हिमांशी मार दी जाएगी। पत्र को पढ़ने के बाद बालिका के अपहरण की आशंका बढ़ गई। एसएसपी, एसपी ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी सहित क्राइम ब्रांच प्रभारी कुलदीप सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मंगलवार दोपहर को बालिका का शव घर के पास बने तालाब से बरामद कर लिया।


बताया गया है कि मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे रामभरोसी की बड़ी बेटी सुनीता अपनी सौतेली छोटी बहन हिमांशी (5) के साथ घर से घेर के लिए निकली थी। रास्ते में हिमांशी पीछे रह गई और सुनीता घेर पर आ गई। करीब 30 मिनट बाद जब हिमांशी घेर पर नहीं पहुंची तो उसकी मां सोमवती ने बच्ची की तलाश की। जब परिजन बालिका की तलाश कर रहे थे, तभी उसके दरवाजे पर एक कागज चस्पा दिखा। जिसमें लिखा था कि सुनीता की शादी पवन तोमर से नहीं कराई तो बच्ची को मार देंगे। घटना को एसएसपी ने गंभीरता से लिया और बालिका को बरामद करने के लिए टीमें लगा दीं। संदेह के घेरे में आई सौतेली बहन से पूछताछ की गई।


– एसएसपी ने की युवती से पूछताछ
एसएसपी अजय कुमार, एसपी ग्रामीण अखिलेश नरायण सिंह, सीओ बल्देव सिंह और प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई। एसएसपी गांव में काफी देर रुके और उन्होंने सौतेली बहन सुनीता से पूछताछ की। एसएसपी सुनीता से पूछताछ के बाद उसके साथ तालाब पर आए। उसकी निशानदेही पर शव को तालाब से बरामद किया। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इस संबंध में एसएसपी अजय कुमार का कहना है कि शव बरामद कर लिया है। अपहरण का मुकदमा दर्ज था, इसी को हत्या में तरमीम किया जाएगा। हत्यारोपियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

– बालिका की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
बालिका के पिता रामभरोसी की पहली शादी बिरमा देवी (मीना) से हुई थी। उससे दो बेटी सुनीता, प्रीता और बेटा विक्रम हैं। लेकिन मीना की मौत के बाद रामभरोसी ने सोमवती से शादी कर ली। जिससे एक बेटा करन और तीन बेटी विनीता, खुशी और हिमांशी हैं। हिमांशी सात भाई बहनों में सबसे छोटी थी।

बताया गया है कि मां के सौतेले व्यवहार से सुनीता काफी परेशान रहती थी। सोमवती ने अभी एक प्लाट भी खरीदा है जो उसने अपने नाम करा लिया था। पुलिस का कहना है कि यह जांच का विषय है कि आखिर सुनीता ने बालिका की हत्या क्यों और किसके साथ मिल कर की। पूरे मामले की बारीकी से छानबीन की जा रही है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश नें शब्दों की चाशनी से सफाई कर्मियों में बिखेरी मिठास

City News Uttar Pradesh

जेल में ही रहेंगे सीएम अरविंद केजरीवाल: ईडी की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में फैसला सुरक्षित

अनूठे आयोजन से विधायक प्रकाश गदगद : कोलावल रायपुर समारोह का समापन

City News Uttar Pradesh

Banda- नबाब टैंक में तैरता हुआ मिला शव, इलाके में दहशत…..

City News Uttar Pradesh

ब्रिटिश कालीन डाक बंगला बना ‘भूतों’ का अड्डा: भर रहा आहें, सपा नेता अशोक सिंह नें प्रशासन को दिया मंत्र !

City News Uttar Pradesh Desk

राजनीति : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बोले- झूठ और फरेब की बुनियाद पर टिका सपा का अधिवेशन, प्रदेश की की बदहाली के लिए सपा जिम्मेदार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़