City News Uttar Pradesh
ट्रैक्टर की टक्कर से छात्र की मार्ग दुर्घटना में हुई मौत : परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश

दर्दनाक हादसा: डीसीएम से कुचलकर युवक की मौत, पत्नी समेत दो गंभीर

  • विनोद मिश्रा

बांदा। ससुराल जा रहे बाईक सवार युवक की डीसीएम से कुचलकर मौत हो गई। बाइक पर सवार उसकी पत्नी और एक अन्य युवक घायल हो गया। भीड़ ने चालक और क्लीनर को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। आक्रोशित भीड़ को सीओ ने शांत कराया।

दर्दनाक हादसा: डीसीएम से कुचलकर युवक की मौत, पत्नी समेत दो गंभीर
Tragic accident: Youth crushed to death by DCM, two serious including wife

फतेहगंज थाना क्षेत्र के कोलौहा गांव निवासी देवराज कहार (28) बुधवार को बाइक से पत्नी व एक अन्य के साथ सढ़ा गांव ससुराल जा रहा था। रास्ते में कल्याणपुर-कालिंजर रोड पर बघेलाबारी तिराहा के पास सामने से आई तेज रफ्तार डीसीएम ने बेकाबू होकर बाइक में टक्कर मार दी। डीसीएम के पहिये के नीचे आने से देवराज की मौके पर मौत हो गई। पत्नी और साथ में बैठा दूसरा व्यक्ति उछलकर दूर जा गिरा। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास के लोगों ने भागने का प्रयास कर रहे डीसीएम चालक और क्लीनर को घेरकर पकड़ लिया। हादसे की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। लोगों ने चालक व क्लीनिर को पीटकर पुलिस को सौंप दिया। सीओ जियाउद्दीन अहमद ने भीड़ को शांत किया। सीओ ने बताया कि भाई की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि ड्राइवर जलकल योजना का सामान लेकर जा रहा था।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे अब नहीं झुलायेगा यात्रियों को झूला

City News Uttar Pradesh

पंचायत चुनाव की आहट: गांवों से लेकर दफ्तरों तक मची हलचल, दावेदारों का संपर्क यज्ञ शुरू

विधायक प्रकाश का सत्ता ‘मास्टर प्लान’: भाजपा योद्धाओं में फूंका जीत का मंत्र

City News Uttar Pradesh Desk

भारत जोड़ो न्याय यात्रा : राहुल गांधी की एक झलक पाने को बेताब दिखे लोग, उमड़ पड़ी भारी भीड़, छतों से की गई पुष्पवर्षा

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन का प्रयास जनपद में खाद की आ गई बहार

City News Uttar Pradesh

अतीक-अशरफ हत्याकांड से डर गया माफिया मुख्तार, लखनऊ कोर्ट में कड़ी सुरक्षा होने के बावजूद नहीं गया पेशी पर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़