- विनोद मिश्रा
बांदा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी नें महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम को शुक्रवार को फिर तेज गति दी। आधा दर्जन गांवों में संपर्क कर “मोदी है तो विकास मुमकिन है” की अलख जगाई।

यह भी जानकारी ली की कोई मूलभूत समस्या तो नहीं, विधायक प्रकाश अपनी विधान सभा के ग्राम ग़्योडी बाबा, गंछा, कहला, हटेटी पुरवा, बजरंग पुरवा, परहन पुरवा में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर महाजनसंपर्क अभियान को धार दी।

“डोर टू डोर” जाकर स्थानीय जनों से मिलकर केंद्र सरकार की नीतियों, योजनाओं और पिछले 9 वर्षों में मोदी सरकार द्वारा किये गए जनकल्याणकारी कार्यों तथा उपलब्धियों को बताया। योजनाओं एवं उपलब्धियों की पुस्तक भेंट की। जनसमस्याओं को सुना एवं निराकरण हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी नें घर घर चलो अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री के मोबाइल नंबर 9090902024 पर मिस्ड कॉल भी कराई। इस दौरान नारे लगे “हर वर्ग से सरोकार, हर घर मोदी सरकार” !
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
