23.9 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
बेटा न होने से परेशान महिला फांसी पर झूली : परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश

बर्थडे पार्टी में साली को देखकर जीजा हुआ नाराज, फांसी लगाकर दे दी जान

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बर्थडे पार्टी में शामिल होने आई साली को देख जीजा घर से निकल गया। खेत में लगे पेड़ में शर्ट से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बर्थडे पार्टी में साली को देखकर जीजा हुआ नाराज, फांसी लगाकर दे दी जान
Seeing sister-in-law in birthday party, brother-in-law got angry, hanged himself

आपको बता दे कि जसपुरा थाना क्षेत्र के खप्टिहा खुर्द गावं निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू (20) पुत्र रामसुफल दो दिन पहले अपने बड़े भाई राजेंद्र निषाद के बेटे अरुण कुमार के बर्थडे में शामिल होने पैलानी थाना क्षेत्र के कुकुवाखास गांव आया था। वहीं बर्थडे में शामिल होने राजेंद्र की साली रामरती निवासी दरदा भी आई थी। साली को देखते ही जितेंद्र खफा हो गया। उसने शराब पी इसके बाद वह घर से चला गया। गुरुवार की रात घर से दूर खेत में लगे शीशम के पेड़ पर शर्ट से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह शौच को निकले ग्रामीणों ने उसका शव फंदे पर लटकते हुए देखा तो बड़े भाई को सूचना दी।


सूचना पर पुलिस व परिजन पहुंच गए। मृतक के बड़े भाई राजेंद्र निषाद ने बताया कि जितेंद्र दो दिन पहले उसके पुत्र के बर्थडे में शामिल होने आया था। उसकी साली भी आई थी। इसी बात से नाराज होकर यह घटना घट गई। थानाध्यक्ष पैलानी अनिल कुमार साहू ने बताया कि प्रथम दृष्टाया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आएगी की विधिक कार्यवाही की जाएगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अंकित गुप्ता का स्वच्छता संदेश: “लगाई झाडू, बोले लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त”

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद नें कहा आराम-हाराम : रात-दिन होगा काम …

City News Uttar Pradesh

केन फिर उफनाई, यमुना थमने के बाद फिर लगाने लगी छलांग : प्रशासन हुआ एलर्ट

जलकेशन हत्याकांड: चित्रकूट- बांदा व प्रयागराज से खाली हाथ लौटी पुलिस, नहीं मिला शूटर

City News Uttar Pradesh

तिंदवारी में बसपा प्रत्याशी का भाषण बना चर्चा, “छोडूंगा न साथ साथियो मरते दम तक”

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने चिकित्सा मित्रों को बताया ‘योद्धा’: कहा- स्वास्थ्य व्यवस्था की बनेंगे ‘रीढ़’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़