City News Uttar Pradesh
आवास योजना पर 'सरकारी ताला' : छत का 'सपना' फाइलों में दफन, वादों की इमारत ढही ?
उत्तर प्रदेश

आवास योजना पर ‘सरकारी ताला’ : छत का ‘सपना’ फाइलों में दफन, वादों की इमारत ढही ?

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। “हर सिर पर छत” का सपना अब “सरकारी फाइलों में दम” तोड़ता नजर आ रहा है ! प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी-2.0 के तहत जिन हजारों गरीब परिवारों ने अपने “घर का सपना” देखा था, वे आज भी “इंतजार की की उम्मीदों” में जीने को “मजबूर” हैं। विचारणीय यह है की क्या “यह योजना” भी “सिर्फ कागजों तक ही सीमित” रह जाएगी ? सितंबर 2024 में बड़े दावों के साथ शुरू हुई प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी-2.0 को एक साल से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन स्थिति यह है कि अभी तक आवेदनों का सत्यापन ही पूरा नहीं हो सका है।

आवास योजना पर 'सरकारी ताला' : छत का 'सपना' फाइलों में दफन, वादों की इमारत ढही ?

हजारों लाभार्थियों ने आवेदन कर अपनी उम्मीदें इस योजना से जोड़ ली थीं, लेकिन आज भी वे “प्रक्रिया जारी है” के जाल में फंसे हुए हैं। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को घर बनाने के लिए 2.5 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता और होम लोन पर ब्याज सब्सिडी देने का प्रावधान है। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि एक भी लाभार्थी तक पूरी तरह सहायता नहीं पहुंच पाई है। लाभार्थियों का कहना है कि उन्होंने इस योजना के भरोसे अपने कच्चे घरों की मरम्मत तक नहीं कराई।

आवास योजना पर 'सरकारी ताला' : छत का 'सपना' फाइलों में दफन, वादों की इमारत ढही ?

उन्हें उम्मीद थी कि जल्द ही पक्का मकान मिलेगा। लेकिन हर मौसम में उन्हें खुले या जर्जर मकानों में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। डूडा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों की जांच और भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया जारी है। धनराशि शासन स्तर से जारी की जानी है, लेकिन यह कब तक होगी इसका कोई तय समय नहीं है। पीएम आवास योजना शहरी-2.0 “आशा से निराशा” की कहानी बनती जा रही है। सरकार के बड़े दावे और “जमीनी सच्चाई के बीच की खाई” साफ दिखाई दे रही है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बिजली ठेकेदारों एवं अधिकारियों के बीच वार्ता विफल : माहौल में करेंट ! …

यूपी में बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या : जेलों में बंदियों से मुलाकात की व्यवस्था हुई बंद

बिजली विभाग की मेहरबानियां : बिल बोझ उतारेगा, शुक्रिया- शुक्रिया …

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद नें बजट को बताया “भारत भाग्य विधाता”

City News Uttar Pradesh

दुष्कर्म के आरोप पर क्षुब्ध युवक ने की खुदकुशी : दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

बुन्देलखंड से गिध्द विलुप्त, केंद्र सरकार चिंतित, विशेषज्ञ टीम का टैगिंग के लिये डेरा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़