City News Uttar Pradesh
टक्कर के बाद 'आग का तांडव': तीन जिंदा जले, सड़क बनी मौत का मैदान
उत्तर प्रदेश

टक्कर के बाद ‘आग का तांडव’: तीन जिंदा जले, सड़क बनी मौत का मैदान

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। सुबह ऐसा “खौफनाक मंजर” देखने को मिला, जिसने हर किसी को “झकझोर” कर रख दिया ! सड़क पर दौड़ती रफ्तार अचानक “मौत का तांडव” बन गई।

टक्कर के बाद 'आग का तांडव': तीन जिंदा जले, सड़क बनी मौत का मैदान

दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत के बाद उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते तीन जिंदगियों को जिंदा निगल लिया। चीख-पुकार, धुएं और लपटों के बीच बचाव की हर कोशिश बेबस नजर आई।

टक्कर के बाद 'आग का तांडव': तीन जिंदा जले, सड़क बनी मौत का मैदान

इस हादसे में गिट्टी लदे ट्रक के चालक सुरेश पांडेय निवासी सुल्तानपुर, दूसरे ट्रक के चालक सूरज नाथ निवासी आजमगढ़ और उसका खलासी शनि की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि किसी को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला।

टक्कर के बाद 'आग का तांडव': तीन जिंदा जले, सड़क बनी मौत का मैदान

गिट्टी लदे ट्रक पर सवार खलासी अभिषेक (23) गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया,जहां उसका इलाज जारी है। हालत नाजुक है। घटना की सूचना मिलते ही मटौंध पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचा। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जामिया अरबिया मदरसा के उलेमा हबीब नजीब पर ‘उठे सवाल’ ? एनआईए छापे से लेकर जमीन घोटालों तक आरोपों की ‘झड़ी ?

City News Uttar Pradesh Desk

मंत्री संजय की सियासी हुंकार: मछुआरे अब सिर्फ ‘शिकारी’ नहीं, सत्ता के भी बनेंगे रणनीतिकार !

City News Uttar Pradesh

अशोक सिंह ‘किसानों के मुद्दे’ पर ‘गरजे’: खरीद केंद्रों की अव्यवस्था पर उठाए सवाल !

City News Uttar Pradesh

तलाशी के साथ सम सेमेस्टर की हुई परीक्षा: काफी परीक्षार्थियों नें कसा किनारा

डीएम के निर्देश पर संयुक्त टीम ने खदान में मारा छापा, सात ओवरलोड ट्रक किये सीज

भाजपा को तगड़ा राजनीतिक झटका, पूर्व मंत्री पटेल नें थामा सपा का दामन ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़