25.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
स्वास्थ्य विभाग में बड़ा घोटाला: योजना आड़ में मिलीभगत से सरकारी खजाने की लूट !
उत्तर प्रदेश

स्वास्थ्य विभाग में बड़ा घोटाला: योजना आड़ में मिलीभगत से सरकारी खजाने की लूट !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जननी सुरक्षा योजना, जो माताओं और नवजात शिशुओं की सुरक्षा के लिए शुरू की गई थी, अब भ्रष्टाचार का अड्डा बन गई है। सरकारी रिकॉर्ड और खर्च का लेखा-जोखा खंगालने पर यह साफ हो गया कि यहां जननी की सुरक्षा नहीं, अफसरों की जेबें सुरक्षित की जा रही हैं !

स्वास्थ्य विभाग में बड़ा घोटाला: योजना आड़ में मिलीभगत से सरकारी खजाने की लूट !

ताजा खुलासा यह बताता है कि योजना के तहत प्रशासनिक व्यय के नाम पर लाखों की गड़बड़ी की गई है। सरकारी दस्तावेजों के मुताबिक जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा 19 लाख 85 हजार 600 रुपए के अनुमोदन के बावजूद 27 लाख 60 हजार 464 रुपए का व्यय दिखाया गया है। यानी लगभग डेढ़ गुना अधिक खर्च और वह भी बिना किसी ठोस आधार के !

स्वास्थ्य विभाग में बड़ा घोटाला: योजना आड़ में मिलीभगत से सरकारी खजाने की लूट !

सूत्र बताते हैं कि यह पूरा खेल मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के चहेते चिकित्साधीक्षक और लिपिकों की मिलीभगत से खेला जा रहा है। कहा जा रहा है कि सीएमओ ने स्थानांतरण नीति की धज्जियां उड़ाते हुए अपने खास कर्मचारियों को मनमाने प्रभार दे रखे हैं, जिनके माध्यम से योजना का धन “बांटने” का काम चल रहा है। जननी सुरक्षा ही नहीं, बल्कि टीकाकरण भंडारण में भी करीब दस करोड़ रुपए के हेरफेर की बात अब विभाग के भीतर खुलकर सामने आ रही है ! स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी का सपना अब रेत के महल की तरह बिखरता नजर आ रहा है।

स्वास्थ्य विभाग में बड़ा घोटाला: योजना आड़ में मिलीभगत से सरकारी खजाने की लूट !

हालांकि इस पूरे प्रकरण पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिजेंद्र सिंह ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा “प्रशासनिक व्यय सिर्फ जननी सुरक्षा योजना के धन से नहीं, बल्कि एक पूल फंड से किया जाता है, जिसमें सीएचसी, पीएचसी आदि के व्यय भी शामिल होते हैं। संबंधित खर्च का ऑडिट भी कराया जा चुका है।” लेकिन प्रश्न यह उठता है कि जब अनुमोदित धनराशि से कहीं अधिक खर्च दिखाया गया,तो यह अतिरिक्त धन कहां से आया? और किसने इसके भुगतान की अनुमति दी ?

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शौहर ने मोबाइल से दे दिया तीन तलाक, पत्नी ने उत्पीड़न और दहेज प्रताड़ना की दर्ज कराई रिपोर्ट

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें पेयजल पर ली क्लास : अधिकारी भय से हुये बदहवास ! …

City News Uttar Pradesh

अब भटकना ‘बंद’: नौकरी के लिए अलग-अलग पोर्टल, बेरोजगारों को सीधी ‘सहूलियत’

City News Uttar Pradesh Desk

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें जल जीवन मिशन समीक्षा में दिखाई “सख्ती”:काम में न हो”मस्ती”

City News Uttar Pradesh

सीएमओ को एक लाख रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पकड़ा, अनुकंपा में भर्ती के नाम पर ले रहा था रुपए

City News Uttar Pradesh

मनरेगा की “सत्यनारायण कथा” जिले में नहीं चल पा रही “सत्य” पर !

ब्रेकिंग न्यूज़