
- शरद मिश्रा
बांदा। जिले के खेल प्रेमियों के लिए गर्व की खबर आई है। बांदा स्टेडियम के दो होनहार क्रिकेटर युवराज सिंह राजपूत और प्रियांश यादव को प्रदेश स्तरीय सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चित्रकूटधाम मंडल टीम में चयनित किया गया है। अब ये दोनों खिलाड़ी आज़मगढ़ की पिच पर बल्ले का जादू बिखेरते नज़र आएंगे। प्रतियोगिता का आयोजन 12 अक्टूबर से आजमगढ़ में शुरू है। यह 16 अक्टूबर तक चलेगा।

क्रिकेट प्रशिक्षक शिवप्रताप सिंह ने बताया कि दोनों खिलाडियों ने लगातार कठिन अभ्यास और अनुशासन से यह मुकाम हासिल किया है। उनका कहना है कि “युवराज और प्रियांश में क्रिकेट का अद्भुत हुनर है। दोनों खिलाड़ी न सिर्फ मंडल, बल्कि बांदा जिले का नाम प्रदेश स्तर पर चमकाने की क्षमता रखते हैं।” उन्होंने कहा बांदा के स्टेडियम से लगातार नई प्रतिभाएं निकल रही हैं, जो जिले के खेल भविष्य की नई पहचान बनेंगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
