
- विनोद मिश्रा
बांदा। “हर गरीब को पक्का घर” देने के सरकारी दावों के बावजूद जिले की कमासिन तहसील के ग्राम पंचायत अछरील के गरीब परिवार अब भी ‘प्रधानमंत्री आवास योजना की रोशनी’ से वंचित हैं। पंचायत में हुए सर्वेक्षण के अनुसार करीब 20 प्रतिशत पात्र परिवारों को आज तक आवास स्वीकृति नहीं मिल पाई है। इन परिवारों के पास न पक्का घर है, न स्थायी आय का कोई जरिया। बारिश और बाढ़ ने उनकी जिंदगी और मुश्किल कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार आवेदन करने के बावजूद भी मंजूरी नहीं मिली, जबकि कई गैर-पात्र लोगों को सूची में शामिल कर दिया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि उनका जीवन बाढ़, गरीबी और प्रशासनिक लापरवाही की मार से जूझ रहा है। कई परिवार खेतिहर मजदूरी और छोटी खेती से गुज़ारा करते हैं, मगर हाल ही की बाढ़ ने फसलों को पूरी तरह तबाह कर दिया, जिससे आर्थिक स्थिति और भी कमजोर हो गई है गांव के उदल सिंह,बच्चा लाल, जयकरण, कल्लू, राजकरण, भोला देवी, हुकुमचंद, दिनेश चंद, प्रेमचंद, कृष्ण कुमार, वेद प्रसाद, जयपाल, ओंकार प्रसाद, संतोष गुप्ता, विनोद गुप्ता, अशोक गुप्ता, अनूप सिंह, कुलदीप सिंह, पुष्पेंद्र लाल और महेंद्र सिंह जैसे दर्जनों परिवार आज भी टूटे छप्पर और मिट्टी की दीवारों में जिंदगी काट रहे हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
