City News Uttar Pradesh
बांदा में स्वास्थ्य कर्मी का घूस लेते वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश

बांदा में स्वास्थ्य कर्मी का घूस लेते वीडियो वायरल

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। केंद्र और प्रदेश सरकारें हैं कि गरीबों को निशुल्क उपचार कराने के लिए पूरा जोर लगाए हुए हैं, दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग के ही नुमाइंदे गरीबों से वसूली करने पर आमादा हैं। जिला अस्पताल के एक्सरे विभाग में कार्यरत एक संविदा कर्मचारी का घूस लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है। इसमें संविदा कर्मचारी ने संबंधित व्यक्ति से घूस ली और फिर एक्सरे प्लेट दी। जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य महकमा हरकत में आ गया। सीएमएस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। दोषी पाए जाने पर संविदा समाप्त की जाएगी।

बांदा में स्वास्थ्य कर्मी का घूस लेते वीडियो वायरल
Video viral of health worker taking bribe in Banda

– जिला अस्पताल के एक्सरे विभाग में हो रही वसूली

जिला अस्पताल का एक्सरे विभाग में इस समय जमकर वसूली की जा रही है। आलम यह है कि एक्सरे कराने आने वाले लोगों से वसूली की जाती हैं बिना वसूली के एक्सरे प्लेट तक उपलब्ध नहीं कराई जाती है। मुट्ठी गर्म हुई तो एक्सरे प्लेट तुरंत मिल गई, वरना चक्कर लगाते रहिए। मरीजों का आरोप है कि पैसे दिए तो जल्दी प्लेट मिल गई वरना अगले दिन के लिए बुलाया जाता है। यह खेल काफी दिनों से चल रहा है। शुक्रवार को कस्बा बबेरू निवासी राजबहादुर एक्सरे कराने के लिए जिला अस्पताल आया था।

राजबहादुर ने बताया कि एक्सरे करवाने के बाद उसने जब रिपोर्ट मांगी तो वहां पर मौजूद कर्मचारी ने एक्सरे रिपोर्ट देने की बात कही। इस पर राजबहादुर ने कहा कि वह दूर से आया है, एक्सरे रिपोर्ट मिल जाए तो उसका इलाज हो जाएगा। इस पर कर्मचारी ने उस पर एक्सरे प्लेट देने के नाम पर 100 रुपए मांगे। राजबहादुर को रुपए देते ही उसका वीडियो बना लिया गया, उसे सोशल मीडिया में डाल दिया गया। अस्पताल पहुंचे मीडिया कर्मियों ने कर्मचारी से रुपए लेने के बावत पूछतांछ की तो वह मीडिया कर्मियों से भी अभद्रता करने लगा।

बांदा में स्वास्थ्य कर्मी का घूस लेते वीडियो वायरल
Video viral of health worker taking bribe in Banda

– सीएमएस बोले: जांच में दोषी मिला तो खत्म होगी संविदा

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला पुरुष अस्पताल एसएन मिश्र का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसकी संविदा समाप्त कर दी जाएगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा नें बुंदेलखंड के जिलाध्यक्षों हेतु बनाई नई नीति, महिलाओं और ओबीसी को प्रमुखता

City News Uttar Pradesh

कानपुर : दो हजार करोड़ की ठगी का आरोपी बेंगलुरु से पुलिस नेकिया  गिरफ्तार, रकम दोगुना करने का लालच देकर बनाया था लोगों को शिकार …

हड़ताल पर सख्ती : प्रशासन नेे कब्जे में ली एंबुलेंस, छीनी चाभी …

राजनीति : लोकसभा चुनावों को लेकर बसपा ने बनाई नई रणनीति, सेक्टर पदाधिकारी सीधे मायावती को करेंगे रिपोर्ट

पुलिस की सराहनीय पैरवी से दुष्कर्म पीड़िता को मिला न्याय : बाईस वर्ष की हुई सजा

City News Uttar Pradesh

भीषण सड़क हादसा: कार ने बाइक में मारी टक्कर, दंपती की मौत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़