29 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
बस टिकटिंग पर निगम सख्त: परिचालकों की 'मनमानी' पर लगाम
उत्तर प्रदेश

बस टिकटिंग पर निगम सख्त: परिचालकों की ‘मनमानी’ पर लगाम

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। राज्य परिवहन निगम ने बस संचालन “व्यवस्था में व्याप्त अनियमितताओं” पर “सख्त रुख” अपनाते हुए एक “बड़ा प्रशासनिक” निर्णय लिया है। निगम ने परिचालकों की “मनमानी” पर रोक लगाने और राजस्व हानि को “नियंत्रित” करने के उद्देश्य से नई टिकटिंग व्यवस्था लागू कर दी है।

रोडवेज: रक्षाबंधन पर 30 घंटों में 13 हजार महिलाओं को कराया मुफ्त सफर !

अब किसी भी बस को अपने गंतव्य के लिए रवाना होने से पहले बस स्टेशन परिसर में बैठे सभी यात्रियों का टिकट बनाना अनिवार्य होगा। बस स्टेशन से निकलने के बाद मार्ग में टिकट बनाने की प्रवृत्ति पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

रोडवेज में 350 महिला परिचालक ने 'संभाली' कमान: पुरुषों का 'गढ़' टूटा

यह निर्णय निगम की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और अनुशासन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बस स्टेशन से निकलने के बाद मार्ग में टिकट बनाने की प्रवृत्ति पर पूर्ण रोक लगाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि कई बार मार्ग में टिकट बनाए जाने की शिकायतें मिल रही थीं, जिससे राजस्व हानि और अनियमितता की आशंका बनी रहती थी। इस स्थिति को समाप्त करने के लिए अब सख्त निगरानी व्यवस्था लागू की गई है।

एलईडी स्क्रीन पर मिलेगी यात्रियों को बसों के आवागमन की जानकारी

निगम ने स्पष्ट किया है कि अब चालक-परिचालक को बस प्रस्थान से पूर्व टिकट वितरण की पूरी प्रक्रिया संपन्न करनी होगी। इसके साथ ही जारी किए गए सभी टिकटों का विवरण विभागीय रिकॉर्ड में ऑनलाइन दर्ज करना भी अनिवार्य कर दिया गया है। ऑनलाइन प्रविष्टि के माध्यम से प्रत्येक बस की टिकटिंग स्थिति की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और जवाबदेही तय होगी। परिवहन निगम के अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि कोई बस बिना टिकट बनाए स्टेशन से रवाना होती पाई गई और जांच के दौरान पकड़ी गई, तो संबंधित परिचालक के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

उद्योग बंधु की बैठक फिर साबित सी हुई बासी कढ़ी में सौंवा उबाल

City News Uttar Pradesh

राज्य मंत्री प्रतिभा फंस गईं अधिकारियों के विद्वता जाल में : नहीं भांप पाई हकीकत ?

City News Uttar Pradesh

कुत्तों का आतंक : सड़क किनारे खेल रहे मासूम को कुत्ते ने काटा, हाथ का मांस नोचा

प्रतियोगिता के विजेताओं को जिलाधिकारी द्वारा किया गया सम्मानित

चोरी के साम्राज्य पर पुलिस का चला ‘हथौड़ा’: चार शातिर गिरफ्तार, पांच लाख का माल बरामद

City News Uttar Pradesh

बांदा जल संस्थान में ‘भ्रष्टाचार’ की गजब दास्तां: सरकारी खजाने के लिये बना ‘साइलेंट किलर’ ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़