31.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News- सपा में शामिल हुई मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया राणा, अखिलेश ने दिलाई सदस्यता, कहा वापस लिए जाएंगे CAA के खिलाफ प्रदर्शनकारियों पर दर्ज हुए मुकदमे

 

लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून (सीएएन) के खिलाफ मोर्चा खोलने वालीं मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया राणा ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर दी है। मंगलवार को सुमैया राणा समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर लिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में उनको सदस्यता दिलाई।

अखिलेश मंगलवार ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया राणा और बसपा के गोंडा से सांसद प्रत्याशी मसूद आलम को समाजवादी पार्टी ज्वाइन कराया। सुमैया राणा नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ लखनऊ के घंटाघर पर मोर्चा खोलने के बाद सुर्खियों में आई थीं। इस मौके पर आयोजित पत्रकार वार्ता में अखिलेश ने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक बदलाव होगा। यह सरकार जब तक नहीं जाएगी तब तक लोकतंत्र नहीं बच सकता है।

‘विरोध में उठने वाली आवाज दबा रही है भाजपा सरकार’

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार विरोध में उठने वाली हर आवाज को दबाने के लिए विरोधियों पर झूठे मुकदमे लगा रही है। यह सरकार जब तक नहीं जाएगी तब तक लोकतंत्र नहीं बच सकता।

उन्होंने कहा कि नया कृषि कानून किसानों के लिए डेथ वारंट है। किसान आंदोलन में सपा ने लगातार सक्रिय भूमिका निभाई है। देश में किसी भी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर इतने मुकदमे नहीं दर्ज हुए जितने सपा नेताओं पर आंदोलन के दौरान लगे। हम किसानों के लिए एक्सप्रेस वे के किनारे जो मंडियां बना रहे थे वो इस सरकार ने बंद करवा दी।

उन्होंने मांग की है कि किसानों को दोगुनी आय के बराबर न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जाए। अखिलेश यादव की मौजूदगी में बसपा नेताओं के साथ ही उनके करीब 200 समर्थक भी सपा में शामिल हो गए। साथ ही उन्होंने यह भी ऐलान किया कि सपा की सरकार बनने पर सीएए व एनआरसी के विरोध में आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएंगे। भाजपा सरकार विरोध में उठने वाली विपक्ष की आवाज दबाने के लिए झूठे मुकदमे लगा रही है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट में माथा टेक पीएम मोदी ने अपने को माना सौभाग्यशाली : बखानी महिमा

City News Uttar Pradesh

दिल्ली की सियासत में अखिलेश यादव ने बनाई पकड़: अब यूपी की राजनीति में लेने पड़ेंगे कुछ अहम फैसले

यूपी : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से स्वतंत्रदेव सिंह ने दिया इस्तीफा, जल्द मिलेगा नया पार्टी अध्यक्ष

हनुमंत कथा के अंतिम दिन ‘भक्तों का सैलाब’: हनुमान भक्ति के ‘रंग में रंगा’ बांदा

City News Uttar Pradesh

Banda : केन-बेतवा लिंक परियोजना पर बवाल, सोनिया गांधी नें भी ठोंकी ताल ! …

नवाब टैंक में एक युवक की मौत : जा रहा था कामता नाथ दर्शन को चित्रकूट

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़