24.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से स्वतंत्रदेव सिंह ने दिया इस्तीफा, जल्द मिलेगा नया पार्टी अध्यक्ष
उत्तर प्रदेशराजनीति

यूपी : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से स्वतंत्रदेव सिंह ने दिया इस्तीफा, जल्द मिलेगा नया पार्टी अध्यक्ष

  • ( ब्यूरो रिपोर्ट )

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष की प्रतीक्षा के बीच ही वर्तमान अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के इस्तीफे की खबर बुधवार को वायरल हो गई। कहा जा रहा है कि वह अपने पद से त्याग-पत्र गुपचुप तरीके से केंद्रीय नेतृत्व को सौंप आए हैं। पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा जल्द की जाएगी। नए अध्यक्ष की घोषणा तक स्वतंत्रदेव पार्टी के कार्यक्रमों में बतौर प्रदेश अध्यक्ष काम करते रहेंगे।

यूपी : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से स्वतंत्रदेव सिंह ने दिया इस्तीफा, जल्द मिलेगा नया पार्टी अध्यक्ष
UP: Swatantradev Singh resigns from the post of BJP state president, will soon get new party president

स्वतंत्रदेव को 16 जुलाई, 2019 को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उनका तीन साल का कार्यकाल 16 जुलाई, 2022 को पूरा हो गया। वह फिलहाल प्रदेश सरकार में जलशक्ति मंत्री हैं। पार्टी में एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत है। ऐसे में बीते तीन महीने से नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की अटकलें लगाई जा रही थीं। पर तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद ही स्वतंत्रदेव ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।


सूत्रों का कहना है कि जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफा देने के बाद स्वतंत्रदेव पर दबाव बढ़ गया था। पार्टी के एक खेमे ने स्वतंत्रदेव को यह आरोप लगाते हुए घेरना शुरू किया था कि वह मंत्री के साथ प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। इस दबाव से बचने के लिए स्वतंत्रदेव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को इस्तीफा दिया है। मुख्यमंत्री आवास पर बुधवार शाम हुई पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में भी स्वतंत्रदेव शामिल हुए। वहीं यदि शुक्रवार तक नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा नहीं हुई तो 29 से 31 जुलाई तक चित्रकूट में होने वाले तीन दिवसीय प्रशिक्षिण शिविर में भी स्वतंत्रदेव बतौर प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे।

यूपी : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से स्वतंत्रदेव सिंह ने दिया इस्तीफा, जल्द मिलेगा नया पार्टी अध्यक्ष
UP: Swatantradev Singh resigns from the post of BJP state president, will soon get new party president

स्वतंत्रदेव के इस्तीफे के बाद पार्टी में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द होगी। प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में ब्राह्मण नेताओं में पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, कन्नौज के सांसद एवं प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक, अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, नोएडा के सांसद डॉ. महेश शर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक प्रमुख दावेदार है। सूत्रों के मुताबिक सरकार का खेमा पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और पूर्व मंत्री श्रीकांत शर्मा के पक्ष में है। पार्टी के एक राष्ट्रीय महामंत्री श्रीकांत शर्मा की पैरवी कर रहे हैं।

यूपी : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से स्वतंत्रदेव सिंह ने दिया इस्तीफा, जल्द मिलेगा नया पार्टी अध्यक्ष
UP: Swatantradev Singh resigns from the post of BJP state president, will soon get new party president

– पिछड़े वर्ग से केशव के नाम की भी चर्चा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पिछड़े वर्ग से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का नाम भी चर्चा में है। बीते दिनों केशव की दो दिवसीय दिल्ली यात्रा के दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के नेताओं से मुलाकात के बाद से लखनऊ से दिल्ली तक केशव को फिर संगठन की कमान सौंपने की चर्चा है। केशव के नेतृत्व में भी भाजपा ने 2017 में 325 सीटें जीतने का रिकॉर्ड बनाया था।
वहीं पिछड़े वर्ग में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा और पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी की दावेदारी है। दलित वर्ग में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं इटावा के सांसद रामशंकर कठेरिया भी प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में हैं। पार्टी के एक पूर्व राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं आरएसएस प्रचारक उनकी पैरवी कर रहे हैं। प्रदेश महामंत्री अश्विनी त्यागी, अमरपाल मौर्य भी दावेदार है।

 

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दिल दहला देने वाली वारदात: मां ने उठाया खौफनाक कदम, मासूम बेटी को यमुना नदी में फेंका

City News Uttar Pradesh

तहसीलदार समेत सात पर ‘धोखाधड़ी’ का मुकदमा: जमीन घोटाला में दोषी

City News Uttar Pradesh

डीएम साहब होशियार: बांदा की बेसिक शिक्षा ‘लिख लोढ़ा पढ़ पत्थर’ ? विभाग का ‘नीरो’ बजा रहे ‘चैन की वंशी’ !

City News Uttar Pradesh

बांदा में ओमिक्रान तीसरी लहर का ललकार : थर्राये अस्पताल बिना सैनिक कैसे लड़े युद्ध !

बांदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर की 6 लाख 2 हजार की संपत्ति कुर्क

City News Uttar Pradesh

Banda- पड़ोसी ने किशोर के अपहरण की रची थी साजिश…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़