25.9 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
बिजली महोत्सव : अधिकारी बोले, जिले में औसतन 22 घंटे हो रही विद्युत आपूर्ति, विभाग की बताई उपलब्धियां
उत्तर प्रदेश

बिजली महोत्सव : अधिकारी बोले, जिले में औसतन 22 घंटे हो रही विद्युत आपूर्ति, विभाग की बताई उपलब्धियां

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत बिजली महोत्सव का बड़ोखर खुर्द ब्लाक सभागार में बुधवार को आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने बिजली विभाग की उपलब्धियां बताई। कहा कि इस समय जिले में औसतन 22.5 घंटे आपूर्ति की जा रही है। जबकि 2015 में यह औसत मात्र 12.5 घंटे का था।


बिजली महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने किया। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता जेपीएन सिंह ने बिजली विभाग की उपलब्धियां बताईं। कहा कि पूरे देश में बिजली महोत्सव मनाया जा रहा है। ताकि इसमें ज्यादा से ज्यादा जन सहभागिता हो सके और बिजली विभाग की योजनाओं को जनता तक पहुंचाई जा सके।

बिजली महोत्सव : अधिकारी बोले, जिले में औसतन 22 घंटे हो रही विद्युत आपूर्ति, विभाग की बताई उपलब्धियां
Electricity Festival: Officials said, on an average 22.5 hours of electricity supply in the district, achievements of the department

बड़ोखर खुर्द ब्लाक सभागार में कार्यक्रम में अधीशासी अभियंता ग्रामीण प्रभुनाथ प्रसाद ने कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण के लिए काल सेंटर स्थापित किया जा रहा है। कहा कि 987 दिनों में 100 प्रतिशत गांवों में विद्युतीकरण का लक्ष्य पूरा किया जा चुका है। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व नुक्कड़ नाटक के साथ लघु फिल्म भी स्क्रीन पर दिखाई गई। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, सदर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, नोडल अधिकारी वरिष्ठ अभियंता मिथलेश सिंह, अधिशासी अभियंता राम सिंह, परियोजना अभियंता मोहम्मद शादाब, अधिशासी अभियंता पीएन सिंह, सहायक परियोजना अभियंता अब्दुल रहमान, पंकज रायकवार, नगर पालिका ईओ बुद्धि प्रकाश आदि मौजूद रहे।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : सीएम योगी ने अफसरों को दिए निर्देश, ठंड से बचाव को जल्द शुरू करें कंबल की खरीद

City News Uttar Pradesh

दर्दनाक हादसा : दोस्तों के साथ नहाने गए भाइयों की तालाब में डूबकर मौत, मचा कोहराम

Banda : गल्ला मंडी को लेकर विपक्ष एवं सत्ता पक्ष में आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर, पर्याप्त स्थान फिर भी राजस्व को नुकशान ! …

बांदा में ‘ट्री’ की बजाय ट्रेन डेकोरेट कर मनाते हैं क्रिसमस डे : ब्रिटिश काल से है परंपरा

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा की प्रशासनिक क्रीज पर तेज बैटिंग : जिला अस्पताल के निरीक्षण में दिखे तीखे तेवर

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ‘फरसाधारी’ परशुराम भेष में बनें ‘चर्चा’ का विषय: शोभा यात्रा में गूंजा ‘जय श्रीराम’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़