
- शरद मिश्रा
बांदा। बुंदेलखंड की सूखी धरती पर अब “हरित बदलाव” की “उम्मीद जगने” लगी है। रासायनिक खेती से प्रभावित हो रही मिट्टी और बढ़ती लागत के बीच “जैविक खेती को लेकर एक नई मुहिम छिड़” गई है। किसान यूनियन महाशक्ति के “राष्ट्रीय महासचिव बबलू सिंह” ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की “जैविक खेती प्रोत्साहन” पहल को बुंदेलखंड में “जोर-शोर” से आगे बढ़ाने की कमान संभाल ली है।

वह क्षेत्र के किसानों से सीधे संवाद स्थापित कर जैविक खेती के फायदे और तकनीकों की जानकारी दे रहे हैं। गांव-गांव बैठकों और किसान चौपालों के माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि खेती को टिकाऊ और लाभकारी बनाने का समय आ गया है।

किसान नेता बबलू सिंह का कहना है कि वर्षों से रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अत्यधिक प्रयोग से मिट्टी की उर्वरता प्रभावित हुई है।

उत्पादन भले कुछ समय तक बढ़ा हो, लेकिन मिट्टी की जैविक शक्ति कमजोर हुई है। उन्होंने कहा कि जैविक खेती अपनाकर किसान न केवल मिट्टी की सेहत सुधार सकते हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी अहम योगदान दे सकते हैं।

किसान नेता बबलू सिंह ने किसानों को सरल और व्यावहारिक तरीके सुझाए। जिसमें गोबर की खाद, कंपोस्ट और वर्मीकम्पोस्ट का नियमित उपयोग, केंचुआ खाद से मिट्टी की संरचना में सुधार, नीम आधारित जैविक कीटनाशकों का प्रयोग, फसल चक्र अपनाकर भूमि की उर्वरता बनाए रखना और खेत की पराली और सूखी पत्तियों से खाद तैयार करना है। उन्होंने बताया कि इन उपायों से बाहरी लागत कम होती है और उत्पादन की गुणवत्ता बेहतर होती है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
