
- शरद मिश्रा
बांदा। फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” की रिलीज से पहले ही “बड़ा विवाद” खड़ा हो गया है। “यादव महासभा” ने फिल्म पर समुदाय की “भावनाएं आहत” करने का आरोप लगाते हुए “कड़ा विरोध दर्ज” कराया है।

संगठन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपते हुए फिल्म की रिलीज पर “तत्काल रोक” लगाने और निर्माता-निर्देशक सहित कलाकारों के खिलाफ “एफआईआर दर्ज” करने की मांग की है। फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज प्रस्तावित है, लेकिन उससे पहले ही जिले में विरोध प्रदर्शन और बैठकों का दौर तेज हो गया है।

महासभा अध्यक्ष के डीआर यादव का आरोप है कि फिल्म के ट्रेलर और प्रचार सामग्री में यादव समाज का आपत्तिजनक और नकारात्मक चित्रण किया गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि इससे समुदाय की छवि धूमिल होती है और सामाजिक सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। ज्ञापन में फिल्म के निर्माता संदीप तोमर, निर्देशक अंकित भड़ाना, अभिनेत्री प्रगति तिवारी और अभिनेता विशाल मोहन के नाम का उल्लेख करते हुए उनके विरुद्ध आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है।

विवाद का मुख्य कारण फिल्म में दिखाया गया एक प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है, जिसमें यादव समाज की एक युवती और मुस्लिम समुदाय के युवक के बीच संबंध दर्शाए गए हैं। महासभा का कहना है कि इस प्रकार का चित्रण जानबूझकर सामाजिक और सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने वाला है। संगठन के पदाधिकारियों का दावा है कि इस प्रस्तुति से समाज विशेष को गलत संदेश दिया जा रहा है, जिससे भविष्य में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। 27 फरवरी की रिलीज डेट नजदीक है और विरोध का स्वर तेज होता जा रहा है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
