City News Uttar Pradesh
यूपी का पहला 'स्काई ग्लास ब्रिज' नहीं करायेगा यमलोक सैर: 'सुरक्षा की मुहर !
उत्तर प्रदेश

यूपी का पहला ‘स्काई ग्लास ब्रिज’ नहीं करायेगा यमलोक सैर: ‘सुरक्षा की मुहर !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। कभी “खौफनाक मंजर” और “खतरों का खिलाड़ी” “यमलोक की सैर” जैसे विशेषणों से चर्चित रहा शबरी जल प्रपात का स्काई ग्लास ब्रिज अब पूरी तरह सुरक्षित घोषित कर दिया गया है। लंबे इंतजार, तकनीकी परीक्षणों और संरचनात्मक सुधारों के बाद विशेषज्ञों ने इसे सुरक्षा मानकों पर खरा पाया है। अब सिर्फ शासन की अंतिम स्वीकृति का इंतजार है, जिसके बाद यह पुल एक बार फिर पर्यटकों के लिए खोला जाएगा।

यूपी का पहला 'स्काई ग्लास ब्रिज' नहीं करायेगा यमलोक सैर: 'सुरक्षा की मुहर !

करीब 3.70 करोड़ रुपये की लागत से वन विभाग और पर्यटन विभाग की संयुक्त पहल पर निर्मित यह स्काई वॉक ब्रिज प्रदेश में एडवेंचर टूरिज्म की दिशा में एक महत्वाकांक्षी कदम था। प्राकृतिक पहाड़ियों और झरने के विहंगम दृश्य के बीच कांच की पारदर्शी सतह पर खड़े होकर नीचे गहराई का एहसास पर्यटकों को रोमांचित करने के लिए डिजाइन किया गया था। निर्माण पूर्ण होने के बाद इसे यूपी के पर्यटन मानचित्र पर एक नई पहचान के रूप में देखा गया, लेकिन कुछ समय बाद संरचना में आई दरारों ने इसकी विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लगा दिया ! सुरक्षा कारणों से इसे तत्काल बंद कर दिया गया।

यूपी का पहला 'स्काई ग्लास ब्रिज' नहीं करायेगा यमलोक सैर: 'सुरक्षा की मुहर !

ब्रिज की मजबूती और संरचनात्मक स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों से जांच कराई गई। सबसे पहले मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के विशेषज्ञों ने विस्तृत परीक्षण कर सुधार संबंधी सुझाव दिए। उनके निर्देशों के आधार पर ठेकेदार द्वारा आवश्यक मरम्मत और संरचनात्मक सुदृढ़ीकरण कार्य कराए गए।

यूपी का पहला 'स्काई ग्लास ब्रिज' नहीं करायेगा यमलोक सैर: 'सुरक्षा की मुहर !

इसके बाद अंतिम सेफ्टी ऑडिट के लिए आईआईटी बीएचयू की चार सदस्यीय टीम ने गहन निरीक्षण किया। तकनीकी विश्लेषण, लोड टेस्टिंग और संरचनात्मक मूल्यांकन के बाद संस्थान ने अपनी रिपोर्ट में ब्रिज को सुरक्षित करार दिया। अब रिपोर्ट शासन को सौंप दी गई है। अनुमति मिलते ही इसका संचालन वन निगम की देखरेख में शुरू होगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश द्वारा ‘भ्रष्टाचार का काला चेहरा’ उजागर: जनता त्रस्त, प्रशासन मस्त !

City News Uttar Pradesh

मेडिकल काॅलेज साबित हुआ फिसड्डी: रिकार्ड एमबीबीएस छात्र फेल

डीएम अमित का ‘अफसरशाही’ पर चला ‘हंटर’: ‘गुस्सा’ से ‘लापरवाह अफसरों’ के छूटे पसीने !

City News Uttar Pradesh Desk

विधायक प्रकाश द्वारा फिर ‘विकास’ का छक्का : बुंदेलखंड में ‘बांदा’ को मिला पहला ‘साइंस पार्क’

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें पीएम मोदी की हैट्रिक के लिये भरी हुंकार : पढ़ाया पाठ

City News Uttar Pradesh

बांदा में तीसरे दिन भी रावण वध के साथ मनाया गया दशहरा पर्व

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़