City News Uttar Pradesh
नसीमुद्दीन को सपा में रमजान बाद मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी:'तेज' हुई सक्रियता
उत्तर प्रदेशराजनीति

नसीमुद्दीन को सपा में रमजान बाद मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी: ‘तेज’ हुई सक्रियता

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की “राजनीति में लंबे समय तक प्रभावशाली” भूमिका निभाने वाले “वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी” एक बार फिर “सुर्खियों” में हैं। समाजवादी पार्टी के भीतर उनकी “बढ़ती सक्रियता ने सियासी हलकों में हलचल तेज” कर दी है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व उनके लिए “नई रणनीतिक भूमिका का खाका” तैयार कर रहा है। माना जा रहा है कि रमजान माह के बाद उन्हें संगठन और चुनावी रणनीति से जुड़ी अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

नसीमुद्दीन को सपा में रमजान बाद मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी:'तेज' हुई सक्रियता

यूपी की राजनीति में बांदा जिला निवासी नसीमुद्दीन सिद्दीकी की पहचान एक मजबूत संगठनकर्ता और बड़े मुस्लिम चेहरे के रूप में रही है। बहुजन समाज पार्टी सरकार के दौरान वे शक्तिशाली मंत्री पद पर रहे और प्रशासनिक व राजनीतिक दोनों स्तरों पर प्रभावशाली माने जाते थे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनकी पकड़ सिर्फ मुस्लिम समाज तक सीमित नहीं रही, बल्कि सर्वसमाज में भी उनका संवाद और प्रभाव रहा है। यही कारण है कि समाजवादी पार्टी उन्हें 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका में देख रही है।

नसीमुद्दीन को सपा में रमजान बाद मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी:'तेज' हुई सक्रियता

सपा में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सेकेंड और थर्ड लाइन के नेताओं के साथ लगातार संवाद बढ़ाया है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि प्रदेश भर से मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि और अन्य सामाजिक संगठनों के लोग उनके आवास पर मुलाकात कर रहे हैं। इन बैठकों में संगठन विस्तार, बूथ स्तर की मजबूती और सामाजिक समीकरणों पर विस्तार से चर्चा हो रही है। माना जा रहा है कि यह मंथन 2027 की रणनीति का आधार तैयार कर रहा है।

नसीमुद्दीन को सपा में रमजान बाद मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी:'तेज' हुई सक्रियता

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि नसीमुद्दीन सिद्दीकी को रणनीतिक जिम्मेदारी मिलती है तो मुस्लिम वोट बैंक के साथ-साथ अन्य सामाजिक वर्गों में भी सपा की पकड़ मजबूत करने की कोशिश होगी। रमजान के बाद संभावित औपचारिक भूमिका की अटकलें यह संकेत दे रही हैं कि सपा संगठनात्मक फेरबदल और चुनावी प्रबंधन को लेकर गंभीर है। नसीमुद्दीन सिद्दीकी की सक्रियता को इसी व्यापक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नसीमुद्दीन बोले, राहुल गांधी की तर्ज पर कार्यकर्ता जोड़ो अभियान जरूरी

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेन्द्र नें मोहर्रम त्योहार के लिये किया समीक्षा : व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिये निर्देश

City News Uttar Pradesh

सुहागिनों नें की कामना : “गंगा यमुना में जब तक पानी रहे मेरे सजना तेरी जिंदगानी रहे”

City News Uttar Pradesh

गौशाला पर खबर का असर : ग्राम पंचायत सचिव पर हुई निलंबन की कार्यवाई

City News Uttar Pradesh

भाजपा नें यूपी जिला संगठन में किया बड़ा फेरबदल : 75 फीसदी जिलों के बदले जिलाध्यक्ष

City News Uttar Pradesh

आपरेशन क्लीन : अंतरराज्यीय गिरोह के नौ सदस्य गिरफ्तार, 286 किलो गांजा हुआ बरामद

ब्रेकिंग न्यूज़