24.8 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
सांसद आर.के पटेल को पुनः प्रत्याशी बनाने पर सपा में खुशी की लहर, जीत की उम्मीद बलवती
उत्तर प्रदेशराजनीति

सांसद आर.के पटेल को पुनः प्रत्याशी बनाने पर सपा में खुशी की लहर, जीत की उम्मीद बलवती

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा नें सांसद “आर.के पटेल को पुनः लोक सभा का प्रत्याशी क्या बना दिया सपा में खुशी का माहौल चरमोत्कर्ष” पर है। दो दिनों से मिष्ठान वितरण का कार्य थम नहीं रहा। “जीत जायेंगे -जीत जायेंगे लोकसभा सीट अब जीत जायेंगे” कुछ इसी भावना के ओत -प्रोत से “गीत सपा खेमें में गुनगुनाये” जा रहें हैं। दरअसल सपा से पूर्व मंत्री शिवशंकर पटेल बांदा-चित्रकूट संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी एक माह पूर्व ही घोषित हो गये थे। उसी समय सपा के इस ट्रंप कार्ड से भाजपा सांसद “आरके पटेल समर्थकों की राजनीतिक नींद उड़” गई थी ? दूसरी ओर आरके को टिकट मिलने पर सपा में सियासी हलचल तेज हो गई है।

सांसद आर.के पटेल को पुनः प्रत्याशी बनाने पर सपा में खुशी की लहर, जीत की उम्मीद बलवती
MP “RK Patel re-elected as Lok Sabha candidate from Banda-Chitrakoot Parliamentary Constituency

भाजपा के चुनावी रणनीतिकारों का भी मानना है की “सांसद आर.के पटेल का व्यक्तित्व एवं कृतित्व सपा प्रत्याशी शिव शंकर पटेल का मुकाबला कर पायेगा इसमें संशय” है। यह भी जन चर्चा है की “भाजपा यदि जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल को प्रत्याशी बनाती तो भाजपा की भारी मतों से जीत मुक्कमल” थी।

सांसद आर.के पटेल को पुनः प्रत्याशी बनाने पर सपा में खुशी की लहर, जीत की उम्मीद बलवती
Former SP minister Shivshankar Patel, Lok Sabha candidate from Banda-Chitrakoot parliamentary constituency

जहां तक सपा के शिवशंकर सिंह पटेल की बात है तो वह पहली बार 1995 में भाजपा से विधायक चुने गए थे। कल्याण सिंह सरकार में वह मंत्री हुए। लेकिन भाजपा से खटपट होने के बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस से यह दोस्ती उनकी ज्यादा टिकाऊ नहीं रह सकी। पिछले विधान सभा चुनाव में कांग्रेस से नाता तोड़कर पुनः भाजपा में घर वापसी कर ली। भाजपा ने उनकी पत्नी को जिला पंचायत सदस्य का टिकट नहीं दिया तो वह सपा में शामिल हो गए। अब सपा से वह बांदा -चित्रकूट लोकसभा से प्रत्याशी हैं।

लोकसभा चुनाव : बांदा -चित्रकूट सीट पर भाजपा ने आर.के पटेल पर फिर जताया विश्वास, चुनाव में लगायेंगे बेड़ा पार ?

इधर सपा खेमें से छानकर आ रही सूचनाओं के अनुसार “सपा को सबसे ज्यादा चिंता यह थी की कहीं भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल को प्रत्याशी” न बना दे। ऐसे में शिवशंकर पटेल की “चुनावी मुश्किलें बढ़” जाती। क्योंकि “जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील इस संसदीय सीट पर व्यक्तिगत भी मजबूत जमीनी आधार” तैयार कर चुके थे जो “सपा प्रत्याशी को चुनावी मैदान में दिन में तारे दिखाने की स्थिति” में पहुंचा देती !

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पीएम मोदी द्वारा समर्पित सड़क, पानी में बही, यातयात रोका गया …

City News Uttar Pradesh

मेडिकल कालेज के प्राचार्य सुनील कौशिक को क्यों बनाया जा रहा साजिश का शिकार ?

City News Uttar Pradesh

भाजपा नेता दलजीत बोले: समितियों में ‘सिम- सिम बंद’ हालात, चहेतों पर मेहरबान सिस्टम

City News Uttar Pradesh

साढ़े सात करोड़ से ‘मंडल कारागार’ को मिलेगी ‘नई सांस’: 6 नई बैरकों का निर्माण शुरू

City News Uttar Pradesh Desk

सीएम योगी का प्रस्तावित बांदा दौरा : 17 फरवरी को कालिंजर महोत्सव का करेंगे उद्दघाटन

City News Uttar Pradesh

अन्ना गायें अब करेंगी कमाल : किसान होंगे खुश हाल ! …

ब्रेकिंग न्यूज़