26.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
दर्दनाक हादसा : मवेशी से टकराकर पलटी कार, रिटायर्ड मेजर की पत्नी समेत मौत, दो नाती व दामाद घायल
उत्तर प्रदेश

दर्दनाक हादसा : मवेशी से टकराकर पलटी कार, रिटायर्ड मेजर की पत्नी समेत मौत, दो नाती व दामाद घायल

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर मवेशी से टकराकर एक कार पलट गई। हादसे में रिटायर्ड मेजर और उनकी पत्नी की मौत हो गई, जबकि पौत्र-पौत्री और दामाद गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्रयागराज रेफर किया गया है। मऊ के गायत्री नगर निवासी मोबाइल कारोबारी पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि उनके पिता सेवानिवृत्त मेजर यमुना प्रसाद, मां मीना देवी, पुत्र मोहित, पुत्री वैष्णवी 28 फरवरी को प्रयागराज के फूलपुर थाना क्षेत्र के जोगिया सेरलपुर में ब्याही बहन मंजू के देवर के वैवाहिक कार्यक्रम में गए थे।

दर्दनाक हादसा : मवेशी से टकराकर पलटी कार, रिटायर्ड मेजर की पत्नी समेत मौत, दो नाती व दामाद घायल
Tragic accident: Car overturns after colliding with cattle, retired major’s wife dies

सोमवार को बहन के पति प्रदीप कुमार अपनी कार से सभी को लेकर मऊ छोड़ने जा रहे थे। झांसी-मिर्जापुर हाईवे के मऊ कस्बे से तीन किलोमीटर पहले कटिया के पास अचानक सामने अन्ना मवेशी आ गया। मवेशी से कार टकराकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। इससे कार सवार लोगों की चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कार के शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। एंबुलेंस से सभी को सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने रिटायर्ड मेजर और उनकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर किया गया।

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महिलाओं, बच्चों व वरिष्ठ नागरिकों के साथ करें मृदुभाषी व्यवहार

City News Uttar Pradesh

हैवानियत की पराकाष्ठा : बूढ़ी मां तड़पती रही-छटपटाती रही और कलयुगी बेटे ने दी दर्दनाक मौत, पुलिस हत्यारें की तलाश में जुटी

City News Uttar Pradesh

डीएम एवं एसपी की थाना अदालत में “चट -पट निस्तारण की अनोखी” कवायद

City News Uttar Pradesh

आयुक्त दिनेश सिंह आयुर्वेद के मुफीद : रोगों के उपचार में बताया सटीक …

सीएम योगी का बड़ा एलान: यूपी में हाईस्कूल और इंटर के टॉपर्स के नाम पर होंगी सड़कें

City News Uttar Pradesh

Banda : सिंधनकलां मिनी सचिवालय पहुंचे डीएम आनंद, लिया जायजा …

ब्रेकिंग न्यूज़