25 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
एमबीबीएस छात्र का फंदे से लटका मिला शव : पिता ने पत्नी व दोस्त पर लगाया हत्या का आरोप
उत्तर प्रदेश

एमबीबीएस छात्र का फंदे से लटका मिला शव : पिता ने पत्नी व दोस्त पर लगाया हत्या का आरोप

  • विनोद मिश्रा

बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र का शव किराए के मकान में फंदे से लटका मिला। तड़के पत्नी ने देखा तो उसके होश उड़ गए। सहपाठी के सहयोग से उसे लेकर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची। वहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। उधर, छात्र के परिजनों ने पत्नी और सहपाठी छात्र पर रस्सी से गला घोंटकर हत्या का आरोप लगाया है। पिता ने कोतवाली में तहरीर भी दी है।

एमबीबीएस छात्र का फंदे से लटका मिला शव : पिता ने पत्नी व दोस्त पर लगाया हत्या का आरोप

मेरठ जिले के गंगानगर थाना क्षेत्र के रजपुरा गांव निवासी रोहन कुमार शहर कोतवाली क्षेत्र के कुशवाहा नगर में किराए का मकान लेकर पत्नी पीलीभीत के विसलपुर गांव निवासी आकांक्षा के साथ रहता था। वह रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र था। बताते हैं कि रोहन ने गुरुवार को तड़के साढ़े तीन बजे कमरे में लगे जंगले से दुपट्टे से फंदा लगा लिया। पत्नी आकांक्षा की नींद खुली तो उसे फंदे से लटका पाया। उसने रोहन के मित्र धर्मेंद्र प्रताप सिंह को फोन कर बुलाया और रोहन के परिजनों को भी जानकारी दी। पत्नी व मित्र रोहन को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एमबीबीएस छात्र का फंदे से लटका मिला शव : पिता ने पत्नी व दोस्त पर लगाया हत्या का आरोप

देर शाम यहां पहुंचे रोहन के पिता प्रवीण कुमार ने बताया कि आकांक्षा ने फोन पर सुबह बताया रोहन की डिप्रेशन की वजह से तबीय खराब है, आप लोग आ जाइये। यहां आए तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। आकांक्षा को रोहन की पत्नी मानने से इनकार करते हुए कहा कि रोहन ने कभी आकांक्षा का जिक्र उनसे नहीं किया। कोतवाली में आकांक्षा व रोहन के मित्र धर्मेंद्र प्रताप के खिलाफ रोहन के साथ मारपीट कर रस्सी से गला घोंटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि दो डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना की जांच की जा रही है। आरोपों की जांच की जा रही है। बताया गया है कि रोहन और आकांक्षा कोर्ट मैरिज करके साथ में रह रहे थे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश नें बताया: केन-बेतवा लिंक परियोजना हेतु ली जाएगी 10 गांवों की भूमि

City News Uttar Pradesh

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी की चुनावी रणनीति, बन रही अभेद्य दुर्ग !

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले : चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग आत्म निर्भर भारत की पहचान

City News Uttar Pradesh

किसान नेता डॉ.आलोक मिश्रा की कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से गुप्त वार्ता:क्या बदलेंगे सियासी समीकरण ?

City News Uttar Pradesh

हमीरपुर में 79 साल बाद ‘पाकिस्तानी’ की करोड़ों की ‘संपत्ति’ पर सरकार का ‘कब्जा’

City News Uttar Pradesh Desk

विधायक प्रकाश का सदस्यता अभियान बना रहा रिकार्ड: पहुंचेगा लक्ष्य के पार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़