City News Uttar Pradesh
दिलोजान से कराया काम : भुगतान पर दिखाया "ठेंगा" तो बन गये "बेगाने"
उत्तर प्रदेश

दिलोजान से कराया काम : भुगतान पर दिखाया “ठेंगा” तो बन गये “बेगाने” !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दिलोजान से करा लिया काम और भुगतान मे ठन- ठन गोपाल।कर ली गई “जै राम जी की”। यह दुर्भाग्य पूर्ण गाथा है मनरेगा योजना की । मंडल के 10 हजार से अधिक श्रमिकों का 60 लाख से अधिक का भुगतान अटका है। निर्माण सामग्री की करीब 42 की लाख की उधारी पड़ी “कहावत चरितार्थ कर रही है की “उधार प्रेम की कैंची है”।

दिलोजान से कराया काम : भुगतान पर दिखाया "ठेंगा" तो बन गये "बेगाने"
Work done by Dilojan: Shown on payment, “Thanga” then became “Begane”

हालात यह हैं की दो सौ ग्रामपंचायतों में कच्चे-पक्के काम ठप हो गए हैं। मजदूरी न मिलने से लगभग 25 हजार श्रमिक मनरेगा के फावड़ों से बेगाने है।

दिलोजान से कराया काम : भुगतान पर दिखाया "ठेंगा" तो बन गये "बेगाने"
Work done by Dilojan: Shown on payment, “Thanga” then became “Begane”

मनरेगा का व्यथित पुराण भी समझिय। कोरोना में महानगरों से लौटे करीब 50 हजार से अधिक प्रवासी मजदूरों को मनरेगा से रोजगार मिला था। विभिन्न काम कराए गए। कोरोना थमने पर 15 हजार से अधिक मजदूर फिर महानगरों को चले गए। मार्च माह में मंडल के चारों जनपदों में 35 हजार मजदूर काम कर रहे थे।उन्हें भुगतान नहीं मिला।करीब 60 लाख बकाया है।

दिलोजान से कराया काम : भुगतान पर दिखाया "ठेंगा" तो बन गये "बेगाने"
Work done by Dilojan: Shown on payment, “Thanga” then became “Begane”

दूसरी तरफ निर्माण सामग्री की करीब 42 लाख उधारी है। ऐसे में निर्माण कार्यों में ब्रेक है। मजदूरों की संख्या घटती जा रही है। मौजूदा में मात्र 10 हजार रह गई।मंडल के 160 ग्राम पंचायतों में काम बंद हैं। बांदा की 469 में 55, हमीरपुर की 330 में 35, चित्रकूट की 331 में 40, महोबा की 273 में 30 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जहां पर कार्य पूर्ण ठप है।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दोहरे हत्या कांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार : अन्य चार की तलाश जारी

City News Uttar Pradesh

Banda : पेयजल योजना बनी सूर्पनखा, शासन और विभाग के बीच तोड़ा दम ! …

चित्रकूट मंडल में शुगर, बीपी, फैटी लीवर, हृदय रोग की चपेट में आ रहे बच्चे

City News Uttar Pradesh

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने अतर्रा में की पैदल गस्त,अतिक्रमण हटाने की चेतावनी

City News Uttar Pradesh

बाढ़ ने बढ़ाया बीमारी का खतरा : नदियां छोड़ गईं मलबा, अब संक्रामक रोगों का खतरा

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट राष्ट्रीय रामायण मेला का मुख्यमंत्री योगी कर सकते हैैं उद्घाटन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़