30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
डेढ़ दर्जन परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों ने दी टीईटी परीक्षा, नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सचल दल करते रहे निगेहबानी
उत्तर प्रदेश

डेढ़ दर्जन परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों ने दी टीईटी परीक्षा, नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सचल दल करते रहे निगेहबानी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जनपद के 18 परीक्षा केंद्रों में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का रविवार को आयोजन किया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा संपन्न कराई गई। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश देने के लिए पहले अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग की गई। सिटिंग प्लान भी बेहतर तरीके से किया गया था। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए सचल दल लगातार भ्रमण करते रहे। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भी कई परीक्षा केंद्रों में जाकर जायजा लिया।

डेढ़ दर्जन परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों ने दी टीईटी परीक्षा, नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सचल दल करते रहे निगेहबानी
Candidates gave TET examination in one and a half dozen examination centers, mobile teams kept monitoring to conduct mock-free examination

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। इसके लिये कुल 18 केंद्र बनाये गये थे, जिसमें से दो परीक्षा केंद्र शहरी क्षेत्र और 16 ग्रामीण इलाकों में बनाये गये थे। टीईटी परीक्षा प्राथमिक और उच्च प्राथमिक दो पालियों में हुई। दोनों वर्गों में 16,827 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें प्राथमिक स्तर के 10,043 और उच्च प्राथमिक स्तर के 6,784 अभ्यर्थी शामिल हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र में कोविड को ध्यान में रखते हुए प्रवेश द्वार पर प्रवेश पत्र देखे जाने के साथ ही परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग कर टंपरेचर चेक किया गया। कोविड की आशंका होने पर ऐसे छात्रों की छंटनी की गई और उन्हें परीक्षा केंद्र में ही पृथक बैठकर परीक्षा देने की व्यवस्था की गईपरीक्षा पूरी तरह से पारदर्शी हो, इसके लिये स्टैटक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट की परीक्षा केंद्रों में निगरानी का प्रबंध किया गया था।

डेढ़ दर्जन परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों ने दी टीईटी परीक्षा, नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सचल दल करते रहे निगेहबानी
Candidates gave TET examination in one and a half dozen examination centers, mobile teams kept monitoring to conduct mock-free examination

स्वयं जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने पं.जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में बनाये गये शहरी क्षेत्र के यूपी टीईटी परीक्षा केंद्र में जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थी सुव्यवस्थित तरीके से बैठक परीक्षा दे सकें, इसके सारे इंतजाम पहले ही कर लिये गये थे। परीक्षार्थियों को किसी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा।

डेढ़ दर्जन परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों ने दी टीईटी परीक्षा, नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सचल दल करते रहे निगेहबानी
Candidates gave TET examination in one and a half dozen examination centers, mobile teams kept monitoring to conduct mock-free examination

जनपद के पंडित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजा देवी इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज बांदा, राजकीय इंटर कालेज मटौंध, डीएवी इंटर कालेज, खानकाह इंटर कालेज, आदर्श बजरंग इंटर कालेज, आर्यकन्या इंटर कालेज, फात्मा गल्र्स इंटर कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज, भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कालेज, कालीचरण निगम इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालाजी, डीआर पब्लिक इंटर कालेज, इंटरमीडिएट कालेज तिंदवारा, सत्यनारायण इंटर कालेज तिंदवारी, जनता इंटर कालेज खुरहंड को परीक्षा केंद्र बनाया गया था।

डेढ़ दर्जन परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों ने दी टीईटी परीक्षा, नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सचल दल करते रहे निगेहबानी
Candidates gave TET examination in one and a half dozen examination centers, mobile teams kept monitoring to conduct mock-free examination

परीक्षा केंद्र बनाए जाने के बाद से ही व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया था। परीक्षार्थियों के लिये शासन की ओर से यूपी रोडवेज बसों में एकदम मुफ्त यात्रा का प्रबंध किया गया था। इसके लिये परीक्षार्थियों को सिर्फ अपना प्रवेश पत्र परिचालक को दिखाना था। परीक्षार्थियों के लिये रोडवेज की ओर से अलग बसों की व्यवस्था तो नहीं की गई थी, लेकिन आसपास के जिलों और कस्बों से आने वाली ज्यादातर बसों में टीईटी परीक्षार्थी अपने परीक्षा केंद्रों तक समय से पहुंचने के लिये बस सेवा का लाभ लेकर यात्रा करते नजर जाये।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मिल्कीपुर उपचुनाव में अजीत-चंद्रभानु समेत 10 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में हुई कैद, 65 प्रतिशत से अधिक मतदान

City News Uttar Pradesh

विश्व हिंदू परिषद नेता पर हमला: भाजपा नेता ने पहले लगाया नारा फिर मारी गोली, आरएसएस प्रमुख के बयान को लेकर हुआ था विवाद

City News Uttar Pradesh

राइफल क्लब पर सियासी संग्राम: सपा-कांग्रेस का अल्टीमेटम, ‘आर-पार’ की होगी ‘जंग’

City News Uttar Pradesh

हथौड़ा मदरसा का ‘मौलाना नजीब’ बना भूमाफिया ? मुर्दा से कराई रजिस्ट्री, छह पर केश दर्ज

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा में लव जेहाद प्रकरण : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, सात गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेंद्र प्रताप के आयोजन में लेखपालों को मिला नियुक्ति पत्र: हर्षित हो खिले चेहरे

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़