City News Uttar Pradesh
मोदी और योगी की कृपा : "बुंदेलखंड नई ऊर्जा का बन रहा है नया उर्जान्चल"
उत्तर प्रदेश

मोदी और योगी की कृपा : “बुंदेलखंड नई ऊर्जा का बन रहा है नया उर्जान्चल”

  • विनोद मिश्रा

बांदा। योगी राज में बुंदेलखंड नई ऊर्जा का नया उर्जान्चल बनने जा रहा है। सोमवार को अब तक के सबसे बड़े निवेश का भूमि पूजन इसका गवाह बनेगा।देश-विदेश के विभिन्न औद्योगिक समूहों की ओर से उत्तर प्रदेश को अब तक मिले लगभग ₹40 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए सोमवार को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी 4.0) का आयोजन लखनऊ में होगा।

दुनिया में भारत को बड़ी ताकत बनाने के लिए केंद्र में मोदी और यूपी में योगी जरूरी : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधानजीबीसी 4.0 के प्रथम फेज में ₹10 लाख करोड़ की 14 हजार से अधिक परियोजनाओं का भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में होगा। इस दौरान अक्षय ऊर्जा/नविकरणीय ऊर्जा से जुड़ी यूपीनेडा की 182 परियोजनाएं भी शुरू होंगी। ये परियोजनाएं 1.3 लाख करोड़ से अधिक की है। सबसे अहम बात ये है कि योगी राज में बुंदेलखंड नई ऊर्जा का नया ‘ऊर्जांचल’ बनने जा रहा है। यहां अक्षय ऊर्जा से संबंधित ₹15 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाएं धरातल पर उतरने जा रही हैं। इसमें बांदा जिला भी शामिल है।

मोदी और योगी की कृपा : "बुंदेलखंड नई ऊर्जा का बन रहा है नया उर्जान्चल"
Blessings of Modi and Yogi: “Bundelkhand is becoming a new energy hub of new energy”

उत्तर प्रदेश न्यू एंड रिन्यूवेबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (यूपीनेडा) के निदेशक अनुपम शुक्ला के अनुसार जीबीसी 4.0 में सौर ऊर्जा, बायो ऊर्जा, पम्प्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट (पन बिजली से संबंधित) और ग्रीन हाइड्रोजन से जुड़ी 182 परियोजनाएं उत्तर प्रदेश में ऊर्जा के क्षेत्र में बड़े बदलाव का वाहक बनेंगी। उन्होंने बताया कि जीबीसी के लिए विभाग को ₹1.25 लाख करोड़ का टार्गेट मिला था। विभाग ने टार्गेट से अधिक 104 प्रतिशत का लक्ष्य अचीव करते हुए ₹1.30 लाख करोड़ की परियोजनाओं को धरातल पर उतारने में कामयाबी हासिल की है।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महिला अस्पताल में बिजली की कड़की : 40 लाख का सोलर खराब, जनरेटर भी धड़ाम !

City News Uttar Pradesh

बांदा में नमामि गंगे ‘सूखी’: पानी को ‘तरसते’ ग्रामीण, सिस्टम की ‘खुली’ पोल !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें टटोल ली नब्ज : तैयार कर दी एमपी की गुढ़ विधान सभा में जीत की पृष्ठभूमि !

City News Uttar Pradesh

ईद की ‘नमाज’ में गूंजा ‘अमन’ का पैगाम: विश्व शांति की ‘दुआ’

सुस्ती पर ‘अफसरों’ की लगी क्लास: योजनाओं की हुई पड़ताल, कहा- लापरवाही नहीं बर्दाश्त

City News Uttar Pradesh Desk

अखिलेश यादव का ओमप्रकाश राजभर पर तंज: ऐसे लड़खड़ाए हैं कि छड़ी भी न बचा पाएगी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़